Skip to main content

Etawah News : फैकेल्टी एण्ड डाक्टर्स एसोसिएशन (FDA) ने ग्रहण किया पदभार

संवाददता रिषी पाल सिंह 

सैफई / इटावा : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के “फैकेल्टी एण्ड डाक्टर्स एसोसिएशन” (एफडीए) के नवनिर्वाचित सदस्यों को पूर्व सदस्यों ने विश्वविद्यालय के सेमिनार हाल में कार्यभार सौंपा।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ भी दिलायी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo डाo पीoकेo जैन के अलावा प्रतिकुलपति प्रोo डाo रमाकान्त यादव, कुलसचिव प्रोo डाoचन्द्रवीर सिंह, डीन प्रोo डाo आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रोo डाo एसo पीo सिंह मौजूद थे। नवनिर्वाचित सदस्यों में प्रेसिडेंट प्रोo डाo नरेश पाल सिंह, सेक्रेटरी डाo अब्दुल रहमान, ट्रेजरर डाo अजय गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी डाo राजमंगल, प्रोo डाo कैलाश मित्तल, एडिटर प्रोo डाo रीना शर्मा मौजूद थे।

पूर्व प्रेसिडेंट प्रोo डाo आई के शर्मा, पूर्व सेक्रेटरी प्रोo डाo सुनील कुमार, पूर्व ट्रेजरर डाo अजय गुप्ता पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रोo डाo सुशील कुमार शुक्ला, डाo अजय सविता, पूर्व एडिटर डाo विनय गुप्ता के अलावा चुनाव के दौरान तैनात पीठासीन अधिकारी प्रोo डॉo सोमेन्द्र पाल सिंह, प्रोo डॉo विपिन गुप्ता, डॉo श्वेता चौधरी आदि मौजूद रहे ।

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo डॉo पीo केo जैन ने सभी नवनिर्वाचित फैकेल्टी एण्ड डाक्टर्स एसोसिएशन (एफडीए) के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वर्तमान एफडीए सदस्य पूर्व सदस्यों की भाॅति ही चिकित्सकीय हितों के साथ मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में समय-समय पर एफडीए सदस्यों ने साथी सदस्यों की जरूरी मांगों को उठाया है।

प्रतिकुलपति प्रोo डॉo रमाकान्त यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का एफडीए बहुत ही संवेदनशील, उर्जावान तथा संघर्षशील रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में एफडीए के विस्तार की आवश्यकता है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रोo डॉo एसoपीo सिंह ने नवनिर्वाचित एफडीए सदस्यों से कहा कि वह पूर्व की भाॅति ही देश एवं प्रदेश के चिकित्सकों के हितों के लिए भी कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि सही समय पर एफडीए सदस्यों द्वारा अपनी बात रखने पर प्रशासन उसे हमेशा गंभीरता से लेता रहा है जिसका हमेंशा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...