Skip to main content

Etawah News: बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई बसपा नेताओं ने थामा आसपा का दामन

संवाददाता रिषीपाल सिंह 

इटावा : बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर मुख्य कॉर्डिनेटर कानपुर मंडल का सफर तय करने वाले पूर्व तेजतर्रार जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह जाटव ने आजाद समाज पार्टी की नीतियों को देखते हुए आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है, बलबीर सिंह जाटव ने अपनी राजनीति की शुरुआत  छात्र जीवन से की थी, इटावा के के डिग्री कॉलेज में भारतीय इतिहास परिषद के गठन करने वाले प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा ने बलवीर सिंह जाटव की सक्रिय राजनीति को देखते हुए भारतीय इतिहास परिषद का कोषाध्यक्ष  बनाया और उसमें भी बलबीर सिंह जाटव ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।इसके बाद बसपा पार्टी ने इन्हें दिल्ली नागलोई का जिला प्रभारी भी बनाया,बलबीर सिंह जाटव ने बसपा में अपना काफी समय दिया और वह विधानसभा संयोजक वी बी एफ विधानसभा महासचिव सुलतानपुरी एवं आगरा जिलासंयोजक वी बी एफ , जिला प्रभारी आगरा, विधानसभा संयोजक मुस्लिम भाईचारा उतरी विधानसभा कमला नगर आगरा, इटावा बसपा बूथ सचिव ,सेक्टर महासचिव,  पूर्व मुख्य कानपुर जॉन इंचार्ज कानपुर मंडल ,  एवं बसपा ने इन्हें इटावा जिले का जिला अध्यक्ष भी बनाया।

बलबीर सिंह जाटव ने भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की।बलबीर सिंह जाटव के साथ रहे पूर्व आसपा वरिष्ठ नेता मोहम्मद आमीन भाई ,पूर्व प्रधान गुजराती एवं पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष बसपा प्रभारी रहे लाल सिंह जाटव, हरिशचंद्र गौतम विधानसभा सचिव आदि बसपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को  शॉल उड़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

आगरा से पहुंचे कई बड़े बसपा नेताओं ने भी बसपा छोड़ आसपा का दामन थामा,आगरा जिला अध्यक्ष एवं लंबे समय से मुख्य कॉर्डिनेटर मंडल आगरा पूर्व प्रधान  एवं जिलापंचायत सदस्य वरिष्ठ बसपा नेता संतोष आनंद, पूर्व कोर्डिनेटर बसपा वरिष्ठ नेता देवी सिंह जाटव , कॉर्डिनेटर बसपा आगरा मंडल सौरभ दयाल खटीक, लाखन सिंह चक्र सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल , एडवोकेट मोहम्मद शानू पूर्व बसपा जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर मनोज राजपूत आगरा , उत्तर विधानसभा अध्यक्ष आगरा ,संत गाडगे के यूथ अध्यक्ष आकाश दिवाकर,वरिष्ठ बसपा नेता वाजिद अहमद  ,वीरेंद्र कुमार उर्फ बीरू, उसायनी ग्राम प्रधान विपिन कुमार फिरोजाबाद , डॉ एम एस अख्तर जिला संयोजक बामसेफ  फिरोजाबाद,आदि  वरिष्ठ बसपा नेताओं ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मिलकर उन्हें सम्मानित किया ।वरिष्ठ बसपा नेता संतोष आनंद ने कहा सड़क से लेकर संसद तक गरीब दलित ,मुस्लिम, पिछड़ों की आवाज उठाने वाले हमारे नेता एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की नीतियों से प्रसन्न होकर हम सभी लोगों ने बसपा छोड़ आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया और आगे भी कई बड़े बसपाई चेहरे आजाद समाज पार्टी में शामिल होंगे।

बलबीर सिंह जाटव ने  आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट  चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर कहा कि ऐसा नेता हमने कभी नहीं देखा जो अपने समाज और जहां भी दलित मुस्लिम पिछड़ों पर अत्याचार होता है वह वहां पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचता और हर सम्भव पीड़ित को न्याय दिलाने का काम करता है।ऐसे नेता का साथ हमारे लिए सौभाग्यसाली है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...