Skip to main content

Etawah News: पंचायत घर के मैदान में कोबरा सर्प देख खेल रहे बच्चे डर कर भागे

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कांधनी के पंचायत घर के अंदर मैदान में लगभग 4 फीट लम्बा एक खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प आकर बैठ गया। तभी वहां खेल रहे बच्चों की नजर उस ब्लैक कोबरा सर्प पर पड़ी और वे सभी उसे देखकर बेहद ही डर गए। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासी अवनीश राजपूत को सूचना दी और अवनीश ने वन्यजीव एवम सर्प विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को कॉल कर मौके पर बुलाया। डॉ आशीष ने उस 4 फीट लम्बे कोबरा सर्प को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर सभी बच्चों को भय मुक्त कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शी अवनीश राजपूत ने बताया कि, हम सभी पिछले एक घण्टे से परेशान थे और हमे इस खतरनाक कोबरा सर्प को देखकर हमे बहुत डर भी लग रहा था क्यों कि इस पंचायत घर के बाहर बने मैदान में छोटे बच्चे रोज ही खेलते रहते है लेकिन अब सर्पमित्र डॉ आशीष के द्वारा सांप का रेस्क्यू करने के बाद से हम सबका डर खत्म हो गया है। 

नगर पालिका परिषद इटावा के पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के ब्रान्ड एम्बेसडर ओशन महादचिव डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि, यह एक लगभग 4 फीट लम्बी नाजा नाजा प्रजाति की मादा कोबरा थी। जिसमे खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम पाया जाता है जिसके दंश का इलाज सिर्फ एंटीवेनम से ही संभव होता है जो कि, जिला अस्पताल इटावा (मोतीझील) के इमरजेंसी वार्ड के कमरा नम्बर तीन में मौजूद है। 

डॉ आशीष ने बताया कि आज कल बेहद ठंडे मौसम के कारण ये सर्प अत्यंत कष्ट में है और कहीं गर्म जगह में छिपकर अपने प्राणों की रक्षा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। क्यों कि अधिक ठंड से इनका रक्त जमने लगता है और तापमान बेहद कम होने के साथ छिपने का उचित स्थान न मिलने पर इनकी मृत्यु भी हो सकती है। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि,सर्दी के ठंडे मौसम में ये किसी पर भी कभी हमला नही करते है।

डॉ आशीष ने स्थानीय ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कोबरा सर्प को रेस्क्यू के बाद वन विभाग इटावा के दिशा निर्देशन में उसके प्राकृत वास में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। 

जनपद इटावा में सर्पमित्र डॉ आशीष लगातार जनता की सर्पदंश से अमूल्य जान बचाने के साथ साथ अब तक हजारों वन्यजीवों को भी सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतवास में पहुंचाकर उन्हें जीवन दान दे चुके है । जनपद इटावा की जनता अब सर्पदंश से पूर्ण रूप से भयमुक्त भी हो चुकी है। 

संस्था ओशन के द्वारा जनपद में पिछले 7 वर्षों से चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान से प्रेरित और जागरूक होकर ग्रामीणजन सर्पदंश के बाद अब कोई भी झाड़ फूंक न कराकर सीधे ही समय से जिला अस्पताल आकर सर्पदंश का सुरक्षित इलाज कराने लगे है। राज्य आपदा के क्रम में जनपद में सर्पदंश के बाद अंधविश्वास छोड़कर निर्धारित समय में ही पीड़ित का अस्पताल पहुंच आना यह अब तक का एक बहुत ही बड़ा सामाजिक बदलाव भी माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...