Skip to main content

Etawah News : 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया सदर विधायक सरिता भदौरिया को ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आवाहन पर जिला अध्यक्ष प्रसाद अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापारियों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौररिया को उनके निवास पर दिया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई

1. शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के लगभग 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर सभी 6 क्षेत्रों (अवध,काशी,ब्रज,गोरक्ष,कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिमी उ० प्र०) से 6 विधान परिषद सदस्य चुने जाए।

2. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किए जाने पर व्यापारी समाज आभार व्यक्त करता है इस बार 29 जून को समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाए। उत्तर प्रदेश की तरह देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।

3. जीएसटी में व्यापारी को अनावश्यक नोटिस ना जारी किये जाएँ एवं किसी भी स्तर पर शोषण न किया जाए।

4.बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी को अपमानित न किया जाए यदि किसी व्यापारी की कोई शिकायत है तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी के साथ वहां पर जाएं।

5. व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक नियमित रूप से मासिक आयोजित की जाए एवं उसकी सूचना एक सप्ताह पहले दी जाए तथा गंभीरता से सभी समस्याओं का निस्तारण हो।

6. उद्योग लगाने के लिए धारा 80 के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापारी का उत्पीड़न ना हो।

7.व्यापारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। 

8.गृह एवं जलकर की वसूली के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न ना हो 

9.. संपत्ति वैभव कर (CP टैक्स) समाप्त किया जाए।

10.. जिन टोल बैरियर की समय अवधि समाप्त हो चुकी हो उनसे वसूली बंद की जाए।

11. व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ते हुए आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाए। 

12. व्यापारी की दुकान के क्षतिग्रस्त या जलने पर उसको मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी जाए।

13. यूपीआइ(UPI)  से व्यापारी द्वारा लिए गये भुगतान पर ईडी(ED)/ बैंक्स  द्वारा खाते बंद ना किये जायें ।

14..  आवासीय क्षेत्रों में भी 12 से 18 मीटर चौड़ी सड़क पर बनी दुकानों/व्यावसायिक गतिविधियों को भूउपयोग कानून में परिवर्तन करते हुए अनुमति प्रदान की जाए ।

 ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा डॉक्टर हरिशंकर पटेल युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा लल्लू वारसी विकास शाक्य  मोहम्मद उवैस बिजनेस शुक्ला अवधेश सिंह राठौड़ प्रवीण द्विवेदी सत्येंद्र कुशवाहा यामीन चौधरी अशोक कुशवाहा आकाश वर्मा राजा वारसी सत्यशील सोनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...