संवाददाता आशीष कुमार
इटावा /जसवंतनगर : समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ में पूजा गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया व अनीता सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत हुईं।
समाजवादी पार्टी के नगर मीडिया प्रभारी आलोक गांगलस की उपस्थिति में उनके निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को सपा महिला सभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन पत्र सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान अनीता सिंह को भी उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर सपा महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव सुमन गुप्ता, प्रदेश सचिव मीरा गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रत्नेश कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुरा पिंकी सिंह व विनीता देवी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा नगर में आंतरिक व बाह्य दो अध्यक्ष बनाई गईं हैं। नगर की बाह्य अध्यक्ष के रूप में नसीमा बेगम की टीम अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ववत करेगी।
इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, मोना यादव, प्रमोद सभासद, मोनू सभासद, बिल्लू सभासद, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव, विकास यादव आदि ने भी मनोनीत पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment