Skip to main content

Etawah News : जैन तीर्थ सम्मेद शिखर पर यूट्यूबर राज द्वारा फूहड़, अश्लील गाना फिल्माएं जाने से जैन समाज मे रोष

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: विश्व जैन संग़ठन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज ने झारखंड प्रदेश में स्थित जैन तीर्थराज पारसनाथ पर्वत (सम्मेदशिखर) पर यूट्यूबर राज द्वारा मासूम सिंह नाम की लड़की के साथ 12 जनवरी 2025 को फूहड़ और अश्लील गाना फिल्माकर इसे सोशल मीडिया में प्रचारित कर जैन धर्म और तीर्थ का अपमान करने से जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया जिससे समस्त जैन समाज ने रोष व्यक्त किया है। 

विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया संगठन के मुख्य कार्यालय मे आयोजित विशेष सभा में यूट्यूबर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने यूट्यूबर राज द्वारा अपने यूट्यूब चैनल न्यू खोरथा वीडियो पर 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि पर पर जाकर और विशेष रूप से निर्वाण टोंक पर गाना फिल्माकार पोस्ट कर जैनों की आस्था आहत करने पर यूट्यूब चैनल को वीडियो को तुरंत डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का नोटिस देने के साथ साइबर क्राइम में शिकायत क्रमांक  20801250004460 दर्ज कराई है जिसको दिल्ली पुलिस के शाहदरा द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

जिला महामंत्री राजीव जैन रपरिया ने कहा कि केंद्र और झारखंड सरकार द्वारा पारसनाथ पर्वतराज को जैनों के पवित्र तीर्थ होने के आदेश जारी किए हुए है इसीलिए गिरिडीह झारखंड पुलिस प्रशासन द्वारा पर्वतराज पर मौज मस्ती के गाने फिल्माए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि संगठन की इटावा शाखा सहित संपूर्ण विश्व का जैन समाज अपने तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि का कभी भी अपमान स्वीकार नहीं कर सकता। रोष व्यक्त करने वालो में कोषाध्यक्ष मनोज जैन निवेश गुरु, मिडिया प्रभारी नितिन जैन, विशाल जैन, गौरव कांत जैन, शेखर जैन, नीरज जैन, धीरज जैन, अर्पित जैन, सोनल जैन, अंशू जैन, ऋषभ जैन, पिंसू जैन, उदित जैन, सुनील जैन आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...