Skip to main content

Etawah News: हिन्दू सेवा समिति ने 4 फ्रंटल जिलाध्यक्षों के साथ मुख्य जिलाध्यक्ष को सौंपी इटावा की कमान

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: पक्का तालाब स्थिति जागेश्वर महादेव मंदिर पर हिन्दू सेवा समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता आहुत की गई जिसमें सर्वसहमति से संगठन के प्रमुख भगवा सेवक प्रदीप शर्मा ने जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष पद पर भगवा सेवक श्रीकांत शर्मा जी के साथ ही वरिष्ठ जिलाध्यक्ष भगवा सेवक अनिल मिश्रा, महिला संघ जिलाध्यक्ष भगवा सेवक उमा दीक्षित, युवा संघ जिलाध्यक्ष भगवा सेवक राजेश कुमार जी के साथ ही अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवा सेवक कुलदीप कुमार मिश्रा जी को नियुक्त किया। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने एक साझा बयान में कहा, "हम सभी सनातनी हैं और सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। यह हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है कि हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम न केवल सनातन धर्म की रक्षा करेंगे, बल्कि पीड़ित और असहाय हिंदुओं की सेवा भी करेंगे। इससे हमें परम सुख की प्राप्ति होगी। हम संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एक माला में पिरोएंगे, जिससे संगठन प्रमुख श्री शर्मा के मिशन को पूरा किया जा सके।"

सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुओं की सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य

महिला संघ प्रमुख भगवा सेवक प्रिया मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारा संगठन महिलाओं के सम्मान व  सुरक्षा की चिंता करने के साथ ही।

बाल्मीकि समाज से लेकर ब्राह्मण समाज तक हिंदुओं को एकजुट करने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

अंत में  श्री शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिलाना,युवाओं एवं महिलाओं के हक व सम्मान के लिए संघर्ष करना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है और उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ही आज भगवा सेवकों को जनपद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।आज के कार्यक्रम में अनिल शर्मा, आनन्द भदौरिया,अमित सक्सेना, प्राणेश वर्मा,संजय गुलाटी,श्रीप्रकाश राजपूत, मूलचंद्र राठौर,प्रदीप शुक्ला,विनोद शंखवार, मनीष शाक्य, राजू कठेरिया,कुलदीप दुबे,क्षमा तिवारी, ब्रम्हा देवी, मनीष शाक्य,रामशंकर,सूरज,राजेश गुप्ता, राजा,राहुल,संजय,गौरव ज्ञानार्थी,आशा राजपूत,सपना राठौर,कृष्णावती, ऋतु,कुसुमलता,रानी एवं पूनम शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।