Skip to main content

Etawah News: ग्रीष्म काल में ट्रांसफार्मरों के लिए एग्जॉस्ट फैन, कूलर लगाने की तैयारी शुरू

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर: ग्रीष्म काल में विद्युत व्यवस्था क निर्बाध रूप से चलाने के लिए विद्युत विभाग की तैयारी में अभी से जुट गया है । गर्मियों में बिजली की लुप- लुप न हो इसके लिए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे।

           पावर कॉरपोरेशन जसवंत नगर के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया है कि क्षेत्र के बिजली घरों को सौंदर्यीकरण और ट्रांसफार्मरों का मेंटन, मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है। इससे आगामी गर्मियों के दिनों में ट्रांसफार्मर ज्यादा गर्म होने से खराब होने की समस्या को दूर किया जा सकेगा।

        उनके बचाव के लिए हवा देने के लिए एग्जॉस्ट फैन और कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में रखे हुए ट्रांसफार्मर को प्लास्टिक जाली लगाकर सुरक्षा के तहत सुरक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए सम्बंधित कार्यदायी संस्था के मैनेजर चैतन्य पांडे व सर्वेयर विक्रम सिंह द्वारा सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वेयर ने बताया है कि बिजली घरों के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य व 27 फायर सिलेंडर, 18 एडजस्ट फैन व कूलर, 36 एलईडी और ट्रांसफार्मर की फाइवर जाली आदि लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

          इस कार्य के लिए संबंधित कारवाई संस्था द्वारा आदेशित किया गया है और अनुमानित लागत एक करोड रुपए की आएगी। इस सुविधा से बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रिप होने वाली बिजली से छुटकारा मिल जाएगा। कार्य को फरवरी माह के अंत तक सुचारू रूप से पूरा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...