Skip to main content

Etawah News: मुनि श्री अभेद सागर मुनि श्री अर्गभ सागर ज़ी का नगर मे हुआ भव्य मंगल प्रवेश

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर /इटावा: शुक्रवार आज नगर मे आचार्य श्री 108 सुबल सागर के शिष्य मुनि श्री 108 अभेद सागर महाराज जी मुनि श्री 108 अर्गभ सागर महाराज सहित तीन पीक्षी अहिंसा तीर्थ क्षेत्र कुनैरा से होता हुआ जसवंतनगर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे मंगल प्रवेश हुआ समाज के युवा वर्ग महिला माताओ व बच्चों व बुजुर्गो सहित सकल दिगम्बर जैन समाज ने गुरुदेव की आगवानी की. इस दौरान जैन समाज ने जगह- जगह रोककर गुरुदेव की आरती उतारी व पाद प्रछालन किया। 

मंदिर पहुंच अभेद सागर महाराज ने प्रवचन के माध्यम से कहा की समय किसी का इंतजार नहीं करता समय से जाग गए तो जीत है नहीं तो जीवन मे हार निश्चित है उन्होंने कहा की जैसे व्यापार मे भाव और समझ एक साथ मिल जाये तो लाभ होता है अपने जीवन मे समय -समय पर अपना मूल्यांकन करना चाहिए जिससे कि हमें ज्ञात होता रहे कि हमारे द्वारा किये जा रहे कर्म हमको सदगति देंगे या दुर्गति साथ ही मनुष्य के जीवन के बारे मे बताया की धर्म कर रहा वही मनुष्य है वाकी सब त्रियच समान है इसलिए मनुष्य जन्म को सार्थक करना है तो धर्म का सहारा लेकर सद मार्ग पर चलकर अपना कल्याणक कर अपने मनुष्य जन्म को सफल बनाये अगर्भ सागर ज़ी महाराज ने अपने उद्बोधन मे कहा कि हम सभी के पूर्व भव के पुण्य का उदय है जिससे हम सभी को जिनवाणी गुरु व देव दर्शन मिल रहे है हम सभी और पुरषार्थ जाग्रत कर अपना कल्याण कर जीवन सफल बना सकते है आपको बता दे कि तपस्वी सम्राट सन्मति सागर ज़ी के अंतिम शिष्य सुभग सागर महाराज के सुयोग्य शिष्य इटावा से सटे 50 किलोमीटर की जैन नगरी का भ्रमण करते हुए बरासो मध्यप्रदेश मे पहुँचेगे जहाँ पर पंच कल्याणक महोत्सव व महातीर्थ का शिलान्यास10 मार्च से 16 मार्च के मध्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा मुनि श्री ने सकल दिगम्बर जैन समाज को कार्यक्रम मे उपस्थित होने की बात कही है.

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...