Skip to main content

Etawah News: राजकीय शिक्षक संघ इटावा के तत्वाधान में नव बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

 ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद इटावा के तत्वाधान में नव वर्ष कार्यक्रम एवं बसंत पंचमी का उत्सव आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक एवं डॉ मुकेशयादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक रहे इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में श्री राजीव यादव प्रांतीय अध्यक्ष श्री अरविंद नगर प्रांतीय महामंत्री कर्मचारी शैक्षिक वेलफेयर एसोसिएशन ,श्री अजय यादव जिला अध्यक्ष अटेवा, श्री लव कुश आडवाणी मंत्री अटेवा, श्री रणविजय सिंह यादवजिला अध्यक्ष एकजुट तथा जिला मंत्री श्री सुखराम आदिवासी इत्यादि गण मान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार ,मंत्री श्री अजय यादव ने समस्त कार्यकारिणी की ओर से सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह के रूप में नववर्ष की डायरी देकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर राजकीय विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य श्री पूरन सिंह, आनंद बाबू राजपूत, श्रीराम सेवक सिंह, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, श्रीमती रूबी यादव, श्रीमती नीता कटारिया, डॉ विजाया राजपूत विशेष रूप से उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम में जनपद के सभी राजकीय विद्यालय के एक सैकड़ा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश पांडे एवं मंत्री श्री अजय मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे उन्होंने सभी साथियों को बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं प्रेषित की। 

 प्रांतीय महामंत्री श्री अरविंद धनगर ने बताया की सरकारी कर्मचारियों का भविष्य बहुत ही चुनौती पूर्ण है चाहे पुरानी पेंशन की बात हो या निजीकरण का मामला हो सरकार धीरे-धीरे प्रयोग कर रहे हैं यहां तक की कोषागार में भी आउटसोर्सिंग से नियुक्ति की गई है जो इस बात प्रमाण है की सरकार रिक्तियां होने के बावजूद भी स्थाई कर्मचारी नियुक्त नहीं कर रही हैं अतः संगठन की एकजुटता पर उन्होंने जोर दिया ,अटेवा अध्यक्ष श्री अजय यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिना संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होगा यदि हम प्रयासरत नहीं रहेंगे तो कर्मचारियों का अहित होगा निजीकरण का विरोध जारी रहेगा और पुरानी पेंशन का हक हम लेकर रहेंगे । जिला अध्यक्ष रन विजय ने बताया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न हम किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे उनके लिए हम सब एकजुट होकर संघर्ष करेंगे , प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने कहा की कर्मचारियों की जो समस्याएं हैं उसको विद्यालय स्तर पर ही सूझबूझ के साथ समाधान निकाल लेना चाहिए जिससे कि मामला घर से बाहर संघ में न जाए । डॉ मुकेश यादव ने राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष और उनके सहयोगियों का मनोबल बढ़ाया क्योंकि इससे पूर्व राजकीय शिक्षक संघ का अस्तित्व दिखाई ही नहीं देता था लेकिन आज राजकीय शिक्षक संघ कर्मचारियों के हित में सक्रिय योगदान दे रहा है। 

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि जीवन का यह बसंत खुशियां दे अनंत साथ ही ये आश्वासन दिया कि आप संगठित रहे लेकिन जिले स्तर पर अपनी समस्याएं मेरे संज्ञान में अवश्य लाएं उनको हल करने का पूर्ण सहयोग करूंगा। प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने भी हर संभव अपना सहयोग राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार को प्रदान करने का आश्वासन दिया ।डॉक्टर सर्वेश यादव संरक्षक राजकीय शिक्षक संघ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्री बीके पाल राजकीय इंटर कॉलेज इटावा ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।