Skip to main content

Etawah News: तहसील सभागार में सुरक्षा एवं सुशासन नीति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंत नगर/इटावा: उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तहसील जसवंत नगर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने उद्घाटन करते हुए भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमो एवं उपलब्धियां को गिनाया।

          सांसद रघुराज शाक्य ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं प्रस्तुत कर सबका साथ सबका विकास किया है और कर रही हैं निशुल्क राशन वितरण योजना से देश में करोड़ों गरीबों के चूल्हे नियमित रूप से जल रहे हैं । माता बहनों की आंखों में चूल्हे के धुएं से जो नेत्र रोग पनपते थे वह अब नहीं होते क्योंकि उज्ज्वला योजना के चालू होने से उन्हें गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से लाखों करोड़ों लोग जिनके पास अपने मकान नहीं थे उनके मकान बनाए गए हैं। लाखों गरीब आयुष्मान कार्ड योजना से प्रतिवर्ष निशुल्क रूप से अपना इलाज करा पा रहे हैं। योगी मॉडल का पूरे देश में डंका बज रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने विदेश में देश का मस्तक स्वाभिमान से ऊंचा किया है। 

      इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वैसे तो नगर में अतिक्रमण की समस्या का निदान करना नगर पालिका परिषद का कार्य है लेकिन यदि नगर पालिका जनता की बात नहीं सुन रही है तो हम अधिकारियों से वार्ता कर इसका निदान कराने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा नगर में बच्चों द्वारा ई रिक्शा चलाए जाने, आए दिन जाम की समस्या रहने, अधिकारियों की आवास नगर में न होने आदि के विषय में भी सवाल उठाये गये इस पर उन्होंने अधिकारियों से विचार विमर्श कर इन समस्याओं का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया।

      कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी की ओर से सचिव नीरज यादव ने ब्लॉक क्षेत्र की प्रगति आख्या प्रस्तुत की इसके अनुसार इस  दौरान साढे 15 लाख मानव दिवस सृजित किए गए, 1191 प्रधानमंत्री आवास एवं 215 मुख्यमंत्री आवास चयनित किए गए, राशन की आठ दुकानों का निर्माण किया गया । सात नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए। एन आर एल एम के तहत 1325 महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए गए 61 महिला मेठ बनाई गई, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा दो राशन की दुकान है संचालित की जा रही है, 13 500 लाभान्वित दीदी तथा 112 लखपति दीदी बनाई गई। 198 आंगन  बाड़ी केंद्र चलाएं जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शौचालय एवं आर आर सी केंद्र बनाए गए हैं। 39000 लोगों को किसान सम्मन निधि से लाभान्वित कराया जा रहा है तथा चार व्यक्तियों को ट्रैक्टर योजना से लाभान्वित कराया गया है।

       तहसील जसवंत नगर की ओर से नायब तहसीलदार श्रीमती नेहा सचान ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इसके अनुसार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से तहसील क्षेत्र में 226 लोगों को लाभान्वित करते हुए उन्हें 11 करोड़ 30 लाख रुपए वितरित किया गया इसी प्रकार देवी आपदा के कारण 489 पीड़ितों को  लाभान्वित करते हुए कल 1 करोड़ 47 लाख 19 हजार 420 रुपए वितरित किए गए। 5679 कुल अविवादित विरासत दर्ज की गई। इसी प्रकार तहसीलदार / नायब तहसीलदार न्यायालय से 19295 मुकदमों का निस्तारण किया गया। स्वामित्व योजना के तहत 24545 व्यक्तियों को घरौनी वितरण किया गया।

      इससे पूर्व तहसील परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगाए गए थे मुख्य अतिथि रघुराज सिंह शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि अजय यादव रेऊंजा ले इनका अवलोकन किया तथा अधिकारियों से कुछ योजनाओं के संबंध में प्रगति भी पूछी। इस दौरान उपस्थित नेताओं में मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव, विवेक शाक्य, प्रधान राजकमल यादव,  प्रेम बाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, सुरेश गुप्ता, सुग्रीव धाकरे आदि उपस्थित रहे। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रमों का सफल संचालन प्रधानाध्यापिका कुसुम शर्मा के द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...