Skip to main content

Etawah News: नारायणी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह।

सवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/जसवंतनगर : इटावा में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री भुजवीर सिंह यादव द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर दीपांशी पुत्री श्री विजय सिंह द्वारा कक्षा 12 में जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट श्री भुजवीर सिंह यादव द्वारा साइकिल, मेडल व प्रशस्तिपत्र , प्रियंका राजपूत को साइकिल, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

विद्यालय के अध्यक्ष प्रो ० रघुवीर सिंह यादव (पूर्व प्रधानाचार्य ए के कॉलेज शिकोहाबाद ) द्वारा आशीष पुत्र श्री सत्यभान को 2100 रु की चैक , प्रशस्ति पत्र व मेडल , सत्र 2022-23 में जिला मेरिट में स्थान प्राप्त रोहित राठौर को 2100 रु की चैक, प्रशस्ति पत्र व मेडल , दीपिका भटेले को 1100 रु की चैक, प्रशस्ति पत्र व मेडल, शिकांक्षा को 1100 रु की चैक, प्रशस्ति पत्र व मेडल , दिव्या को 1100 रु की चैक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री बलवीर सिंह यादव ने हिंदुस्तान ओलंपियाड द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय के अटल पांडेय को जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र व मेडल , जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कृति यादव को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने कहा "जब तक हमारा नौजवान ऊँचे सपने नहीं देखेगा, तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता और न खुशहाल हो सकता है। इस मेधावी छात्र सम्मान समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और विद्यार्थियों को परीक्षा में अधिक से अधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है ।

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री मोहित यादव (सनी) ने पुरस्कृत छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और कहा बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना अति आवश्यक है। इससे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज में आएगी जो समाज को विश्व के मंच पर स्थापित करेगी।

विद्यार्थी यह मुकाम कठिन परिश्रम से प्राप्त करता है। ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित करने से समाज व राष्ट्र का कल्याण होता हैं। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन कर कार्य क्रम में उपस्थित सभी का मन मोह लिया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य , अभिभावक, गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने सम्मानित छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कलाओं की सराहना की ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...