Skip to main content

Etawah News: भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर ज़ी की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

संवाददाता रिषीपाल सिंह 

बसरेहर/इटावा:- आज संपूर्ण विश्व में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉक्टर बी आर आम्बेडकर जी की 134वीं जयंती बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ घर-घर में मनाई गई, बाबा साहब दलित, पिछड़ी, दबे कुचल, पीड़ित, शोषित व नारी शक्ति के मुक्तिदाता के रूप में जाने जाते है, बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों के कार्यों द्वारा आज शोषित वर्ग भारत जैसे मनुवादी देश में चैन अमन से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहा है बाबा साहब ने भारतीय संविधान की रचना की जिससे भारत जैसा विशाल देश का संचालन हो रहा है बाबा साहेब के द्वारा दिए गए अधिकारों के बल पर ही आज का समाज शिक्षा को ग्रहण कर पर रहा है और अशिक्षित व शोषित वर्ग को जीवन जीने की एक नई उम्मीद बाबा साहेब के द्वारा ही मिली, बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर चलकर एक बड़ा जनसमूह आज अपना जीवन सिर उठाकर जी पा रहा है बाबा साहब की शोषित वर्ग पर इतने उपकार हैं की जिन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता।

भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता, एकता, गरिमा और साहस के आदर्श भारत रत्न बाबा साहब की शिक्षाएं हमारे दिलों को शक्ति, ज्ञान और दृढ़ संकल्पों एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। इस विशेष दिन पर आईए हम बाबा साहब के दृष्टिकोण का सम्मान करें, न्याय और समानता पर आधारित समाज निर्माण के लिए प्रयास करें, बाबा साहब के आदर्श हम सभी को एक सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते है। बाबा साहब की बुध्दिमिता हम सबका आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है, यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम अपने हर कार्य में उनके मूल्यों को बनाए रखें। आइए इस दिन को उस नेता, समाज सुधारक, नारी उद्धारक, जान नायक, विधि विधाता,के प्रति गर्व एवं कृतज्ञता के साथ मनाए जिनका दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ीओं को प्रेरित करता रहेगा आपको सार्थक और प्रेरक बनता रहेगा

आज बाबा साहब की 134वीं जयंती पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ दुर्वेश शाक्य व विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों ने नीला झंडा दिखा कर किया, शोभायात्रा ग्राम नगला ठाकुर से प्रारंभ होकर ग्राम मलपुरा,जैतपुर तोताराम, राजपुरा, अयारा, बादरीपूठ,शेखूपुर सरैया, बसरेहर, नबावपुर, सराय मलपुरा, किल्ली सुल्तानपुर समेत अन्य ग्रामों से होते हुए राजपुर में सम्पन्न हुईं, इस शोभायात्रा में दुर्वेश शाक्य पूर्व प्रधान अवनीश कुमार (मास्टर साहब), हरिश्चंद्र राजा, पुष्पेंद्र पाल सिंह प्रधान,नीटू टेंट वाले,ऋषि पाल सिंह पत्रकार, अशोक कुमार यादव प्रधान, रुपेन्द्र यादव प्रधान, वीरे पूर्व प्रधान, बेंचे लाल,राजीव, विवेक शाक्य, कप्तान सिंह, डॉ नेम सिंह, पूते प्रधान, प्रशांत बौद्ध, सनोज प्रधान, रामू पाटिल, शौरभ कुमार समाजसेवी, डॉ टी एस त्यागी, अजय कुमार एवं समस्त क्षेत्र वासियों का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।