Skip to main content

Etawah News : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दीवार में घुसी, यात्रियों में मची चीख पुकार

ब्यूरो संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: नेशनल हाइवे पर दिल्ली से कानपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस हाइवे पर अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार के सुबह करीब चार बजे के बाद की बताए गई है गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर 32 वर्ष रोहित कुशवाह पुत्र छेदीलाल ने बताया कल्पना ट्रेवल्स बस में  दिल्ली से 16सवारियां सवारियां लेकर कानपुर की का रहा था कि तभी सुबह करीब पांच बजे कुर्सैना निकलते ही भावलपर के पास अज्ञात डंफर ने ओवर टेक करते हुए बस को चपेट में ले लिया जिससे बस अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे खाली पड़े प्लॉट में एक दीवार में जा घुसी जिससे बस का अगला सिरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक रोहित बस की केबिन में बुरी तरह फंस गया तभी डायल 112 पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बस की केबिन में फसे चालक की निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, थाना प्रभारी रामसहाय सिंह मय पुलिस सिपाहियों के साथ पहुंचकर घायलों को 108एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। 


घायल होने वालों के नाम

 दुर्घटना में घायल हुए विष्णु विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम बहेड़ा थाना पनकी कानपुर उम्र करीब 40 वर्ष, योगिता शुक्ला पत्नी राजीव शुक्ला निवासी गोविंदनगर कानपुर उम्र करीब 32 वर्ष, गिरिजा शंकर पुत्र सुखवा शर्मा निवासी लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 65 वर्ष, दिलीप कुमार पुत्र दिनेश नारायण निवासी नारायणपुर थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 35 वर्ष,शिव कुमार पुत्र श्री सिद्धार्थ सिंह राजपूत निवासी उदी मोड़ इटावा उम्र करीब 45 वर्ष,गीता प्रजापति पत्नी प्रमोद कुमार प्रजापति जिला हमीरपुर उम्र करीब 35 वर्ष,मंजू पत्नी स्वर्गीय राजू सिंह उम्र करीब 40 वर्ष व उसका बेटा जय उम्र करीब 17 वर्ष,निवासी पनकी कानपुर देहात,शमा परवीन पत्नी हबीबुल्लाह निवासी उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष,मेहंदी पुत्र मकसूद उम्र करीब 36 वर्ष, साना परवीन पत्नी मेहंदी उम्र करीब 32 वर्ष दोनों निवासी कानपुर नगर, नूरजहां पत्नी मोहम्मद मियां उम्र करीब 32 वर्ष निवासी उन्नाव,अंकित द्विवेदी पुत्र प्रमोद कुमार द्विवेदी निवासी अकबरपुर कानपुर देहात उम्र करीब 35 वर्ष, मुकेश यादव पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी जिला फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष,ललिता पुत्री गिरजाशंकर शर्मा निवासी लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष,अभिषेक पुत्र राजबहादुर बस परिचालक निवासी रसधान कानपुर देहात उम्र करीब 26 वर्ष को चार एंबुलेंस के ईएमटी अनूप कुमार कुलदीप उपेंद्र रवि यादव पायलट हिमांशु यादव सत्येंद्र यादव सतीश यादव के जरिए इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर रूप से घायलों को डॉक्टरों ने  विष्णु विश्वकर्मा तथा  योगिता गुल्ला को सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जिसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल अपने निजी एम्बुलेंस से निजी चिकित्सालय में चले गए। बाकी सवारियों को हल्की-फुल्की चोटे आई जिनको प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस प्रशासन ने अन्य बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...