Skip to main content

Etawah News: रेडियंट पर्ल मॉल का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : शास्त्री चौराहा के पास स्थित रेडियंट पर्ल मॉल (बीकानेरी एक्सप्रेस) का भव्य शुभारम्भ ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज के द्वारा 

मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

प्रतिष्ठान के संचालक एवं प्रोप्राइटर अरविंद पोरवाल एवं डा. हर्षित पोरवाल, पार्टनर गौरव मिश्रा एवं प्रथम दीक्षित ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बताया कि हमारे इस प्रतिष्ठान में पूर्व से संचालित बीकानेरी एक्सप्रेस स्वीट्स एंड स्नैक्स के अलावा स्काईडेक रेस्टोरेंट, रूफटॉप रेस्टोरेंट, रूबी बैंक्विट की सेवाएं जारी हैं। हमारे यहां क्वालिटी बेस मिठाइयों के अलावा किटी पार्टी, शादी एवं जन्मदिन की पार्टियां, रिंग सेरेमनी और अन्य छोटी छोटी गैदरिंग वाले आयोजन किए जा सकते हैं। लंच और डिनर के लिए बैठने की महानगरीय व्यवस्था के साथ हमारे स्टैंडर्ड रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में ददरौआ महाराज ने कहा कि अर्थ का उपयोग यदि धर्ममय होता है तो अपना भी कल्याण होता है और समाज का भी। बहुत प्रसन्नता की बात है कि हमारे आज के यजमान और इस प्रतिष्ठान के संचालक अरविंद पोरवाल एवं उनका परिवार धर्मनिष्ठ होकर समाज की सेवा में लगा हुआ है। 

कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी गुप्ता, जितेंद्र गौर, विरला शाक्य, प्रीती दुबे, संजू चौधरी, राकेश चंद्र पाठक, राम मनोहर दीक्षित, अनंत अग्रवाल, अखिलेश तिवारी, मुकेश शुक्ला, डा. राजीव कुमार त्रिपाठी, जनमेजय भदौरिया, राजीव गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...