Skip to main content

Etawah News: डॉ. भीम राव अम्बेडकर पर वीडियो बना इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहीं जुगौरा की अल्पना सिंह

संवाददाता: मनोज कुमार 

जसवंतनगर/ इटावा: कस्बा क्षेत्र के ग्राम जुगौरा क़ी रहने वाली अल्पना सिंह ने डॉ भीम राव अम्बेडकर पर वीडियो बनाकर ज़ब इंस्टाग्राम पर अपलोड किये तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर धूम मचा कर अपना ही नहीं अपने गांब का नाम भी रोशन कर चर्चा में ला दिया है.अब लोग कह रहे है प्रतिभा किसी भी साधन क़ी मोहताज नहीं होती है. मनुष्य के अंदर जो कला छुपी होती है वह कभी न कभी बाहर अबश्य ही आती है। 100k फॉलोवर्स पूरे होने पर डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति के समाने दम्पति ने केक काटकर उत्सव मनाया। 

इंस्टाग्राम स्टार अल्पना सिंह ने बताया कि सबसे पहले वह हिंदी गानों पर वीडियो बनाती थी वहाँ पर भी उनको लोगों ने काफी पसंद किया था. पर फॉलोवर की रिक्वेस्ट पर अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाने शुरू किये. उसके बाद भारत के संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना शुरू कर दिया जिससे उन्हें पब्लिक व जनता जनार्दन का बखूबी प्यार व सपोर्ट मिला.और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर 100k फॉलोबर्स पूरे कर डुढूंहा गाँब के पास हाइवे स्थित अंबेडकर पार्क में बने डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति के समाने केक काटकर धूम धाम से उत्सब व खुशी मनाई.

इंस्टाग्राम स्टार अल्पना सिंह ने अपने फॉलोवर्स से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि उनके वीडियो को जो उनका प्यार और समर्थन मिला है ऐसे ही आगे भी बनाए रखे हम भविष्य में भी अच्छे से अच्छी डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की वीडियो अपलोड करते रहेंगे। 

अल्पना सिंह ने बताया कि आज यहां तक पहुंचाने में हमारे पति आशीष कुमार का विशेष सहयोग मिला है अब वह अपने पति व दोनों बच्चों के साथ मिलकर वीडियो बनाती है आगे भी ऐसे ही वीडियो बनाने का कार्य जारी रहेगा। और अपने फॉलोवर्स को धन्यवाद भी बोला कहा विना आपके सहयोग के कुछ भी सम्भव नहीं था. इस उत्सव में वसुधा वर्मा और अल्पना सिंह, आशीष कुमार, विभांशु वर्मा, मनोज कुमार, हर्ष यादव, अंकित आदि लोगों ने केक कार्यक्रम (उत्सव )ख़ुशी में मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।