Skip to main content

Etawah News : आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव को सपा के नेता से मिली जान माल की धमकी

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : बलवीर सिंह जाटव ने शहर एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान ये बात कही।उन्होंने आरोप लगाया कि मूंज गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ पी के तथा पूर्व एम एल सी सपा नेता का भाई अवनीश यादव ,अनुरोध कुमार,विकास,निर्मल,सचिन आदि द्वारा उनका व उनके परिवार का वर्षों से लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है 


अवनीश यादव ने प्रदीप यादव के माध्यम से अनुरोध दिवाकर को नौ लाख रुपए दिए गए कि बलबीर जाटव की हत्या कर दो या किसी झूठे मुकदमे में फंसा दो  जिसका वीडियो उसके पास उपलब्ध है उन्होंने थाना चौबिया के पूर्व थाना प्रभारी मंसूर अहमद पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया जब इसकी शिकायत पूर्व एसएसपी इटावा से की तो मंसूर अहमद मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे और उसी समय अनुरोध कुमार द्वारा एक फर्जी मुकदमा मेरे ऊपर सैफई थाने में दर्ज कराया गया जिससे मैंने मंसूर अहमद पर दर्ज कराया मुकदमे में दबाव बनाया जा सके दिनांक 17,5,2025 मैं इटावा स्टेशन पर था तभी प्रदीप यादव द्वारा मेरे घर पर जाकर जाति सूचक गालियां देते हुए बन्दूक द्वारा तीन फायर किए तो मेरी पत्नी ने 100 नम्बर फोन किया तो एस आई संतोष कुमार यादव   घटना स्थल पर पहुंचे थे उच्चाधिकारियों के दबाव बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है । मुझे और मेरे परिवार को इन लोगों से लगातार जान का खतरा बना हुआ है 

बलबीर सिंह जाटव ने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार या मुझसे संबंधित किसी प्रकरण में मेरी हत्या होती है या मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी तथा उनकी उपरोक्त टीम की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।