Skip to main content

Etawah News: बैंक कर्मी के शांति यज्ञ में नम आंखों के साथ लोगों ने डाली आहुतिया, हर किसी ने स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के नगला भगवंत निवासी  एक बैंक में सहायक फील्ड आफीसर के पद पर काम करने वाले 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार यादव द्वारा कई महीनों तक उसे बैंक से तनख्वाह न मिलने पर डिप्रेशन में आकर  पिछली 15 मई  को अपनी जीवनलीला खतम कर ली गई थी, जिससे पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया था। 


ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय देवेंद्र जसवंत नगर के वरिष्ठ पत्रकार रामवीर सिंह यादव का सगा छोटा भाई था। उसके निधन पर शोकाकुल परिवार को ढाढस बधाने स्वयं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव उसी दिन रामवीर सिंह यादव के घर पहुंचे थे। 

    बुधवार को स्वर्गीय देवेंद्र कुमार यादव की स्मृति में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस शांति यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम स्थल रामवीर सिंह यादव के जमुना बाग स्थित बर्फानी भवन पर पहुंचकर शांति यज्ञ में आहुतियां डाली और मृत आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों विशेषकर स्वर्गीय के पिता जगदीश चन्द्र यादव और मां को ढाढस बंधाया। अन्य परिजनों को भी ढाढस दिलाया गया।

समाज सेवा समिति के यज्ञाचार्यों द्वारा आयोजित यह शांति यज्ञ प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ और 3 घंटे तक लोगों ने बारी-बारी से यज्ञ में आहुतियां डाली।  बाद में स्वर्गवासी देवेंद्र कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की। 

शांति यज्ञ में पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सपा जिलाउपाध्यक्ष अनिलप्रताप सिंह यादव, अनुज मोंटी यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष यादव, पूर्व डीजीपीसी राजबहादुर सिंह यादव एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, सैफई महोत्सव प्रबंधक वेद व्रत गुप्ता, मोहित सनी यादव,मनोज गोपी यादव, अभिषेक यादव, सौरभ गुप्ता शामिल रहे।

इनके अलावा सभासद दिलीप कुमार, कमल प्रकाश,सतीश यादव, डॉक्टर अनिल पोरवाल,विश्राम सिंह यादव, नीरज यादव,पत्रकार मधुसूदन यादव, ब्रजेश यादव, पत्रकार मनोज कुमार, चंद्रशेखर यादव,गोपाल गुप्ता,  लाल कुमार, मिलाप सिंह यादव, विद्याराम यादव, राजपाल सिंह यादव गढ़ी, राजू यादव सैफई, गोपाल गुप्ता, नेम सिंह यादव, सुधीर यादव,सत्यराम यादव के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और आसपास नगरों व गांव के लोग सम्मिलित थे। बड़ी संख्या में मृतक के साथी बैंक कर्मी भी शांति यज्ञ में आहुतियां देने पहुंचे हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...