Skip to main content

Etawah News: "पर्यावरण रत्न पुरस्कार" से सम्मानित हुए पर्यावरणविद् सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा :  10,11 मई को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में पर्यावरण एवम समाज जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर आयोजित हुई वैश्विक संगोष्ठी मे 300 से अधिक शोध पत्र के साथ नेपाल, म्यांमार सहित 6 से 8 देशों के प्रतिनिधियों ने ऑफलाइन/ऑनलाइन रूप में अपनी सहभागिता की।

इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जनपद इटावा से संस्था ओशन के महासचिव, पर्यावरणविद,सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को पर्यावरण रत्न पुरुष्कार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरस्वती सम्मान से विभूषित डॉ ए के वर्मा एवम वाइस चांसलर महाकौशल यूनिवर्सिटी जबलपुर प्रो0 पी के मिश्रा, प्राचार्य खालसा कालेज डॉ चंडोक ,श्रीमती डॉ वर्मा सहित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर विश्विद्यालय कानपुर प्रो0 गुप्ता ,सीनियर साइंटिस्ट सी मैप,लखनऊ डॉ वीरेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र के साथ अंगवस्त्र पहनाकर प्रदान किया गया। 

विदित हो कि, "पर्यावरण रत्न पुरुस्कार" डॉ आशीष के द्वारा जनपद इटावा में पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है । 

इसी क्रम में जनपद इटावा के विज्ञान शिक्षक डॉ पीयूष दीक्षित को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन,टीचर ऑफ द ईयर 2024 अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ पीयूष बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत यूपीएस विचारपुरा के विज्ञान शिक्षक है एवम संस्था ओशन के जनपद इटावा के कोर्डिनेटर भी है जो पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में समय समय पर लोगों को जागरूक करते रहते है।

वहीं जनता कालेज बकेवर इटावा के पुस्तकालय में असि0 लाइब्रेरियन अरविंद चौधरी ने भी इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता की। डॉ आशीष एवम डॉ पीयूष को इन अवार्ड से सम्मानित होने पर उनके शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...