Skip to main content

Etawah News: यू पी केटेट/ जेई मेंस के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन इटावा जिले में संचालित कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य एवं डेरी कॉलेज में यू पी कैटेट के माध्यम से चार वर्षीय इंजीनियरिंग स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, यू पी कैटेट परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है, वो अभ्यर्थी जिन्होंने यू पी कैटेट परीक्षा उत्तीर्ण की है वे इटावा के कृषि इंजीनियरिंग, डेरी इंजीनियरिंग व मत्स्य कॉलेज में दाखिला ले कर अपना उज्जवल भविष्य सुनिश्चित कर सकते है, रजिस्ट्रेशन जुलाई माह में प्रारंभ होगे ।



साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने जे ई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है वे अपना पंजीकरण ए के टी यू के पोर्टल पर कराकर इटावा के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक पाठ्यक्रम के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेने हेतु काउंसलिंग में भाग ले सकते है , पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है । इटावा इंजीनियरिंग कॉलेज में पात्र विद्यार्थियों को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्राप्त होती है साथ ही विद्यार्थियों को कुशल व अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। गत वर्ष तथा वर्तमान वर्ष में इटावा इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल के सभी छात्रो को प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है तथा कॉलेज में छात्रो को आकर्षक पैकेज के प्लेसमेंट प्राप्त हो रहे है। कॉलेज में छात्रो के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है, तथा छात्रो को एकल हॉस्टल रूम विथ वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है | ये जानकारी अधिष्ठाता द्वारा दी गई है, अन्य किसी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए छात्र व अभिवाहक अधिष्ठाता कार्यायल में संपर्क कर सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।