Skip to main content

Etawah News: आठ दिवसीय जैनत्व संस्कार शिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ

ब्यूरो संवाददाता 

प्रथम दिवस पर संस्कार प्रभात फेरी में नौनिहालों ने किया नगर भ्रमण

विभिन्न प्रदेशों से आयी विद्वान कराएंगी 8 दिन तक जैन संस्कारो का बीजारोपण

जसवंतनगर- नगर के जैन बाजार मै स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 19 वा आठ दिवसीय जैन संस्कार शिक्षण शिविर का आज हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आगाज हुआ जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आए अनेकों विद्वान 8 दिन तक जैन संस्कार का शिक्षण पाठ कराएंगी। सर्वप्रथम संस्कार प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जो जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लुधपुरा जैन मंदिर पहुंची वहां देव दर्शन करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी में छोटे-छोटे बच्चे जैन संस्कार, प्रेरणादायक तख्तियां लेकर व जैन धर्म का ध्वज फहराते हुए चल रहे थे। भगवान के जय घोष व संस्कार शिविर आयोजन का उत्साह छोटे-छोटे नौनिहालों के चेहरे पर साफ झलक रहा था चिलचिलाती धूप में भी बच्चे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। लुधपुरा जैन समाज से भी बच्चों ने इस शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।

सर्वप्रथम पहली बार शिविर में ध्वजारोहण किया गया जिसका सौभाग्य लाली जैन आयुष जैन परिवार को मिला। मंच का उद्घाटन नीरा जैन, अनुपम जैन परिवार ने फीता खोलकर व शिविर का उद्घाटन साधना जैन, धनेश जैन परिवार ने स्वस्तिक बनाकर किया। साथ ही शिविर की किट विमोचन करने का सौभाग्य ज्योति जैन, अमित गोल्डन जैन परिवार को मिला। जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य महिला मुमुक्षु मंडल को मिला। छोटे बच्चों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुतियां भी दी गई इसके उपरांत देश के विभिन्न कोनो से पधारे विद्वान बाल ब्रह्मचारी राहुल जैन मऊरानीपुर, विदुषी प्रज्ञा जैन, समृद्धि जैन व छवि जैन का भी तिलक बंदन से स्वागत किया गया। इन सब विद्वानों ने शिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से समझाते हुए शिविर में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए उपस्थित जैन समुदाय को प्रेरित किया।

आठ दिवसीय जैन संस्कार शिविर प्रभारी निकेतन जैन ने बताया इस बार शिविर में अनेकों विशेष आयोजन किए जा रहे हैं जिनमें विभिन्न कक्षाएं, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्ञान एवं कौशल वर्धक प्रतियोगिताओ के अलावा प्रतिदिन स्मार्ट क्लासेस का भी आयोजन शिविर के दौरान किया जाएगा जिससे बच्चों को जैन संस्कार के अलावा व्यवहारिक जीवन में उपयोगी जानकारियां दी जा सके। 

कार्यक्रम में अबकी बार बाहर से भी बच्चे शिविर में पढ़ने आए हैं। कुछ बच्चों का तो कहना है कि ऐसे शिविरों का आयोजन हमारे यहां नहीं होता हमें इस शिविर में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक जीवन की जानकारियो का भी ज्ञान विशेष रूप से कराया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल जैन समाज के साथ-साथ महिला मुमुक्षु मंडल का विशेष सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।