Skip to main content

Etawah News: जब हम पौधा लगाते हैं, तो सिर्फ एक बीज नहीं - छांव, सांसें और भविष्य को भी बोते हैं।

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: पेड़ लगाइए और उनका संरक्षण भी करिए - धरती को छांव, हवा को शुद्धि, आने वाली पीढ़ियों को उपहार दीजिए।

भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के अध्यक्ष एवं पान कुंवर इण्टर नेशनल स्कूल के प्रबन्धक डॉ कैलाश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र संसद, जन शिक्षण संस्थान एवं तुलसी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन मानिकपुर मोड स्थित पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ महेन्द्र सिंह प्राचार्य कर्म क्षेत्र महाविद्यालय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने बहुत अधिक प्रदूषण समाज में फैलाया है अभी भी समय है हमें जागरूक होना ही पड़ेगा।

 पर्यावरणविद राजीव चौहान ने वृष लगाकर उन्हें संरक्षित करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि जल पुरुष निर्मल सिंह ने जल संरक्षण के महत्व को समझाया।

डॉ शैलेन्द्र शर्मा प्राचार्य हैवरा महाविद्यालय  ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार रखते हुए इसके लिए उपस्थिति सभी लोगों को जागरूक किया।

इस जागरूकता संगोष्ठी के आयोजन में विशिष्ट अतिथि डॉ मुकेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक, सुरेश सिंह यादव, पवन सिंह प्रबंधक, रविन्द्र सिंह चौहान, संजय सक्सेना, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, नीलिमा चौधरी, डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता, शशी दीक्षित, अर्चना चौबे, मौसमी पाल,मोहिनी मिश्र, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान एवं अन्य तुलसी सदस्यों  सहित अनगिनत गणमान्य नागरिकों व पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...