Skip to main content

Etawah News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन, प्रतिभागी छात्राओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: कस्बा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे 21 दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। 

इस अवसर पर छात्राओं की प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता की रंगारंग प्रस्तुति में सर्वप्रथम गणेश वंदना, स्वागत गीत के बाद नच नच मोहन भगवान शंकर पार्वती के भजन पर नृत्य किया तथा हम इंडिया वाले दुश्मन के छक्के छुड़ादें देश भक्ति प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बाद में समर कैंप में भाग लेने वाली मेधावी व विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्या प्रज्ञा सिंह ने बताया प्रतिभागी छात्राओं द्वारा 21दिवसीय समर कैंप में नित्य प्रतिदिन व्यायाम, लघु मंचन कार्यक्रम, लघु प्रोग्राम, नाटक, रस्सी कूद, शतरंज, वृक्षारोपण, कुकिंग आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम का संचालन अनीता गौतम, डिंपल पालीवाल ने किया।

    मुख्य अतिथि डॉ. अंजना पुरवार ने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रज्ञा ने अपने संबोधन में बताया कि इस समर कैंप में छात्राओं ने न केवल रचनात्मकता सीखी बल्कि सहयोग, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित किया।

शिक्षिका डिंपल पालीवाल ने शिविर की गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाते हुए छात्राओं की प्रतिभा को संवारने में विशेष योगदान दिया।

पत्रकार मनोज कुमार ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    स्कूली छात्राओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों, कलाकृतियों और पोस्टरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसे अतिथियों ने सराहते हुए कहा कि यह शिविर छात्राओं में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम बना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, अभिभावकगण तथा क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...