Skip to main content

Etawah News: संपूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायतें दर्ज, तीन का मौके पर निस्तारण

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने गुहार लगाई। इस दौरान कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। एडीएम ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर जाएं।

इस मौके पर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी , एसडीएम कुमार सत्यम जीत,सीओ आयुषी सिंह,तहसीलदार नेहा सचान, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उदयवीर सिंह दुबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान आए मामलों में राजस्व विभाग की शिकायतें सर्वाधिक रहीं। ग्राम विहारीपुरा निवासी शिवराज ने जल निकासी की समस्या को लेकर नाले के निर्माण की मांग की। ग्राम खेड़ा बुजुर्ग के घासीराम ने इंतखाब में नाम संशोधन की फरियाद की। ग्राम बाऊथ निवासी महेश समेत अन्य ग्रामीणों ने भी जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग रखी।ग्राम नगला सलहदी निवासी प्रेम शंकर पाठक ने गांव के बड़े नाले में गंदगी भरे होने की शिकायत की और शीघ्र सफाई कराने की गुहार लगाई। ग्राम रुकनपुरा निवासी सवेंद्र सिंह ने सरकारी नलकूप पर दबंगों के कब्जे को हटवाने की मांग की।ग्राम भीखनपुर निवासी पुष्पा देवी ने गांव के ही दबंग व्यक्तियों द्वारा गली में बनी नाली को मिट्टी डालकर बंद कर देने की शिकायत करते हुए नाली खुलवाने की मांग की। ग्राम उतरई की विधवा सावित्री देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की फरियाद की।एडीएम श्रीवास्तव ने मौके पर ही तीन मामलों का निस्तारण कर संबंधित फरियादियों को राहत दी। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए तय समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेताया कि निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...