Skip to main content

Etawah News: सीबीएसई पूर्वी ज़ोनल जूडो चैम्पियनशिप 2025 का भव्य समापन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : पूर्वी भारत की खेल प्रतिभाओं को भव्य मंच प्रदान करते हुए सीबीएसई पूर्वी ज़ोनल जूडो चैम्पियनशिप 2025 का भव्य समापन समारोह एमनीव विजन स्कूल, इटावा के भव्य सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 

पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की भावना का अद्वितीय परिचय दिया, जिसने दर्शकों और खेल प्रेमियों के मन में जूडो के प्रति नया उत्साह पैदा किया।

समारोह के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह राघव (पीसीएस), उप जिलाधिकारी सदर, इटावा ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में कहा कि, खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन के मूल्य अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह ऊर्जा और समर्पण देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी है। 

गेस्ट ऑफ ऑनर रहे सुंदर सिंह, रीजनल मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, आगरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिमांशु पिल्लई, चीफ मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, इटावा,अमित मिश्रा (सीनियर एडवाइज़र, एमनीव विजन स्कूल), सीबीएसई के अधिकारीगण अभिषेक (पर्यवेक्षक), आकिब जावेद खान (आईटी डेलीगेट), राहुल राणा (इवेंट मैनेजर), दिनेश कुमार (मुख्य अधिकारी), हिमांशु यादव (इवेंट कोऑर्डिनेटर), और रेफरी पैनल जिसमें अजय कुशवाह, आकाश यादव,श्रीयांश यादव, विक्रम सैनी,पुष्कर ग्वाला, श्रीमती ईशा ढंगर और आयुष ठाकुर शामिल थे ।

चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा; डॉ. आनंद मुनी (डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल,संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा सिटी कोऑर्डिनेटर इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद) के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखजन भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मनोज एम.एस डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कॉलेज, इटावा प्रधानाचार्य वेद पाठी,अरिस्टॉटल वर्ल्ड स्कूल, इटावा डॉ. प्रमोद, प्रधानाचार्य, ज्ञान स्थली एकेडमी, इटावा; तथा अभिषेक सक्सेना, प्रधानाचार्य, पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में एमजीएम बोकारो ने सर्वाधिक 16 स्वर्ण, 14 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जीजीएस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5B (12 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य), और तीसरे स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल, कुनरघाट (8 स्वर्ण, 6 रजत, 9 कांस्य) रहा। 

एमनीव विजन स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने प्रतियोगिता को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया और खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की। वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव ने खेलों को संतुलित जीवन की कुंजी बताया और विद्यालय द्वारा खेलों को बराबरी से महत्व दिए जाने पर बल दिया। प्रिंसिपल पंकज शर्मा ने छात्रों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे विद्यालय की सफलता से जोड़ा।

प्रतियोगिता में एमनीव विजन स्कूल ने कुल 33 पदक प्राप्त किए, जिनमें 4 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं।अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी, अम्बेडकर नगर; ओपन माइंड्स, पटना; ग्रिज़ली विद्यालया, कोडरमा; डीपीएस, आगरा रोड, इटावा; चिन्मया विद्यालय, रायबरेली; ज्ञानोदय गुरुकुल, पटना; और सेंट्रल पब्लिक स्कूल, लखनऊ शामिल रहे। पुलिस मॉडर्न स्कूल, गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, कन्नौज पब्लिक स्कूल, शीतला चिल्ड्रन स्कूल, और श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों ने भी पदक जीतकर प्रतियोगिता को विविधता और व्यापकता प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, प्रोग्राम हेड विनय शील पठानियाँ, तथा समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों की सक्रिय भूमिका ने आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 

इस आयोजन ने न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि खेलों में प्रतिस्पर्धात्मकता, अनुशासन और आत्मबल को भी प्रोत्साहन दिया। आयोजकों ने भविष्य में इस प्रकार के और भी आयोजन आयोजित करने का संकल्प लिया है, जिससे युवा प्रतिभाओं को निरंतर आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहे। निःसंदेह, यह आयोजन इटावा क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...