Skip to main content

Etawah News: प्राथमिक विद्यालय मर्ज करने को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन-पत्र

संवाददाता रिषीपाल सिंह 

इटावा / उ०प्र० सरकार के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बन्द किये जाने के विरोध में एवं जनपद कौशाम्बी और प्रयागराज में हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच सी०बी०आई० से कराये जाने के सम्बन्ध में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में महामहिम राजयपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमे निम्न मांगो को वर्णित किया गया है 

1. उ०प्र० सरकार के द्वारा 27,965 प्राथमिक विद्यालयों को विलय करके बन्द करना यह संविधान के अनुच्छेद 21-ए, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और अनुच्छेद 46 (कमजोर वर्गो की शिक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा) के प्रावधानों का उल्लघंन है।

अतः गरीबों के बच्चों को सरकार के स्कूलों में शिक्षा मिलना अनिवार्य है इसलिए तत्काल ही स्कूल बन्द करने के निर्णय को वापस लिया जाये।

2. जनपद कौशाम्बी के लॉहदा गांव थाना सैनी में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा जनपद प्रयागराज के इसौटा गांव थाना करछना में अ०जा० के व्यक्ति को जिन्दा जलाकर मार देने

की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने और दिनांक 29.06.2025 को करछना में पीड़ित परिवार के आरोपियों तथा स्थानीय लोगों के साथ पुलिस के द्वारा पथराव व लाठी चार्ज एवं मोटर साईकिलों को तोड़ना और जलाना एवं इस प्रकरण में सुनील कुमार गौतम उम्र 25 वर्ष के दलित युवक की मृत्यु हो जाने पर उपरोक्त सभी घटनाओं की सी०बी०आई० द्वारा निष्पक्ष जांच करायी जाये तथा पीड़ितों को न्याय दिलाया जाये।


3. गांव इसौटा थाना करछना प्रयागराज में इस प्रकरण में पकड़े गये निर्दोष व्यक्तियों को तत्काल रिहा किया जाये एवं शान्ति व्यवस्था हेतु उचित कदम उठाये जाये।

अभिषेक आजाद मंडल प्रभारी 

हर्ष चौधरी मंडल संयोजक 

सुंदरम सिंह बौद्ध जिलाध्यक्ष इटावा आसपा

राम नारायान सिंह ,मोहित गौतम अमर चौधरी, धर्मवीर दिवाकर,

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...