Skip to main content

Etawah News: प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान के साथ श्रावण मास/काँवड़ यात्रा का रूट किया जारी

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं । जनपद इटावा की सीमा में थाना चौबिया क्षेत्र से प्रवेश कर बसरेहर होते हुए फर्रुखाबाद अण्डर ब्रिज (NIH-2) के नीचे से भरथना चौराहा होते हुए फर्रुखाबाद ओवर ब्रिज से बायें मुड़कर साबितगंज, तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा से कुछ कांवड़िये नीलकंठ मन्दिर पर जलाभिषेक करते हैं, जबकि सर्वविदित है कि अधिकतर कांवड़िये भिण्ड (म०प्र०) के होते हैं जो बल्देव चौराहा से रामगंज, पचराहा, छैराहा, टी०टी० तिराहा होते हुए उदी चौराहा से चम्बल पुल पार कर थाना फूफ से होते हुए अपने गन्तव्य को प्रस्थान करते हैं साथ ही जनपद आगरा की ओर जाने वाले कांवड़ यात्री उदी चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर थाना बढ़पुरा, पछायगांव होते हुए थाना चित्राहाट, बाह से आगरा में प्रवेश करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से कांवड़ियों के साथ दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है ।

जिसके दृष्टिगत जनपद इटावा में श्रावण मास के मध्य पड़ने वाले सोमवारों को शनिवार की रात्रि 20.00 बजे से सोमवार को सायं 20.00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात रूट डायवर्जन रहेगा ।

1. फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो बसरेहर, फर्रुखाबाद अण्डर ब्रिज (NH-2) होकर जाना चाहते हैं वह वाहन थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत करीं पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा (NH-2) इटावा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

2. इकदिल की तरफ से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, करी पुलिया होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

3. बस स्टैण्ड से रोडवेज की बसें जिन्हें फर्रुखाबाद की तरफ जाना है वह चौधरी पेट्रोल पम्प, एसएसपी चौराहा, आटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, कर्री पुलिया होते हुए अपनी गन्तव्य को जायेंगी।

4. जो भारी वाहन लुहन्ना चौराहे से यमुना ब्रिज की तरफ से म०प्र० जाना चाहते हैं वह लुहन्ना चौराहा से सांई धर्मकांटा से सराय भूपत होते हुए NH से बकेवर, चकरनगर होते हुऐ अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5. जो भारी वाहन चकरनगर से इटावा शहर की तरफ जाना चाहते हैं वह NH- के माध्यम से बकेवर, इकदिल होते हुऐ अपने गन्तव्य को जायेंगे।

शहर का डायवर्जन

1- काजी पम्प से आटो ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें ।

2- नौरंगाबाद चौराहा आटो ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें ।

3- राजागंज से आटो/ई- रिक्शा बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगें ।

4- रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा / साबितगंज की ओर आटो/ ई-रिक्शा नहीं जायेंगें ।

कावड़ का रास्ता

कांवड यात्री श्रंगीरामपुर जनपद फतेहगढ़ से गंगाजल भर कर जनपद इटावा में थाना ऊसराहार से करीं पुलिया से थाना चौबिया से भर्थना चौराहा से गुरुतेगबहादुर ब्रिज से यू-टर्न साबितगंज से नया शहर से तहसील चौराहा से बल्देव चौराहा से राजागंज से पचराहा से छैराहा से टी०टी० तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जाते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...