Skip to main content

Etawah News: लंकेश्वर रावण हरिद्वार से बटेश्वर धाम डाक कांवड़ लेकर पहुंचा

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: सावन मास के पवित्र अवसर पर कैस्त गांव से निकली कांवड़ यात्रा ने इस बार अनोखा उदाहरण पेश किया। ऐतिहासिक रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले अंकित पाठक उर्फ लंकेश खुद हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर 500 किमी की कठिन यात्रा करते हुए बटेश्वर धाम पहुंचे। इस यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

             कैस्त गांव के उमंग अग्निहोत्री के संयोजन में शुक्रवार शाम प्राचीन बिलैयामठ शिवालय में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद आधा सैकड़ा से अधिक कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों की सुविधा के लिए 15 मोटरसाइकिलें भी विशेष कैंटर में भेजी गईं।रविवार को हर की पौड़ी से गंगाजल भरने के बाद अंकित पाठक ने पूजा-अर्चना कर डाक कांवड़ की शुरुआत की। इसके बाद जत्था मेरठ, हापुड़, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस और आगरा होते हुए सोमवार तड़के 4 बजे बटेश्वर धाम पहुंचा। यहां बाबा बटेश्वर नाथ महादेव को गंगाजल अर्पित कर सभी ने साधना की। कांवड़ियों ने मात्र 35 घंटे में 500 किमी की कठिन यात्रा पूरी कर डाली, जो अपने आप में अद्भुत है।अंकित पाठक ने कहा कि रामलीला में लंकेश का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य है। यह किरदार मेरे भीतर अलग ऊर्जा भरता है और यही शक्ति मुझे इस कठिन डाक कांवड़ यात्रा में मिली।



            इस यात्रा में हिमांशु शर्मा, चमन गुप्ता, राहुल शर्मा समेत पांच दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया। पूरे रास्ते में जगह-जगह कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। प्रशासन द्वारा सुगम मार्ग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हुई। युवाओं की आस्था और जोश ने सावन की इस कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...