Skip to main content

Etawah News: तुलसी सदस्यों ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा भारतीय संस्कृति को पुष्पित पल्लवित करने वाले हरियाली तीज के पर्व का आयोजन पानकुंवर इण्टरनेशनल स्कूल सराय दयानत में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि यादव की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अखण्ड सौभाग्य के इस पावन पर्व का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व हैं भले ही आज यह पर्व प्रदर्शन का माध्यम बन रहा हो किन्तु इसकी आत्मा अभी भी स्त्री के मन, पर्यावरण और लोक संस्कृति में जीवित हैं, सुहागिन बेटियों को उनके पीहर से श्रावणी भी इसी दिन ही भेजी जाती हैं।

हरियाली तीज- परम्परा की जड़ें और आधुनिकता की डालियां

हरियाली तीज पर झूमे नर नारी

बजे मन में खुशियों की बांसुरी।

शिव पार्वती का वरदान मिले

प्रत्येक रिश्तों में मधुरता पले।


विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रवक्ता कल्पना वशिष्ठ ने बताया कि यह पर्व रिश्तों में स्थायित्व, समाज में समरसता और जीवन में हरियाली रूपी उल्लास लाने का संदेश देता है।

 इसे सादगी, सामूहिकता और संवेदना के साथ जीने की जरूरत हैं ताकि परम्परा और आधुनिकता दोनों एक साथ चल सकें।

एथलीट, स्पोर्ट्स बेटियों की प्रेरणास्रोत विशिष्ट अतिथि अर्चना बाजपेई अध्यक्ष यूपी रॉलर स्पोर्ट्स एसोशिएसन को इस आयोजन में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

 आयोजन में सावन के गीत और भजन सदस्यों द्वारा गाए गए। तुलसी शाखा द्वारा सभी आगंतुक मातृशक्ति को सुहाग का सामान भेंट किया गया। 

इस आयोजन में लालपुरा वार्ड सभासद हेमलता यादव, रीना राठौर, डॉ अनीता वर्मा, प्रतिभा अवस्थी, नीलिमा चौधरी, शमीम बेगम, अर्चना चौबे, अनीता सिंह, आशा अग्निहोत्री, संगीता पाल, शशि दीक्षित, रुखसार, मोहिनी मिश्रा, मौसमी पाल, मंजू सिंह एवं अंजू चौधरी सहित अन्य तुलसी सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...