Skip to main content

Etawah News: सावन का दूसरा सोमवार: कामिका एकादशी: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: सावन मास के दूसरे सोमवार को कस्बा के शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। कस्बा के कोठी कैस्त स्थित प्राचीन रामेश्वरम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता सुबह से देखने मिला।

सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद व बेलपत्र, धतूरा, से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। 

कस्बा के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था ने यह साबित कर दिया कि शिव भक्ति का ज्वार अभी पूरे महीने पूरे उत्साह के साथ बहता रहेगा।

आज कामिका एकादशी: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। वर्षभर में कुल 24 एकादशी आती हैं, जो हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ती हैं। इन सभी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है, लेकिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विशेष माना गया है इस एकादशी को कामिका एकादशी और पवित्रा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरूप की पूजा का विधान है.

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से व्रत करता है और श्रद्धा से भगवान विष्णु का पूजन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. एकादशी व्रत रखने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है जिनके पास अधिक समय नहीं है, वे केवल एक माला मंत्र जाप करके भी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. श्रीमद्भागवत गीता का पाठ भी अत्यंत शुभ माना गया है.

     एकादशी की रात को जागरण करने का विशेष महत्व है. शास्त्रों में वर्णन है कि जो भक्त श्रीहरि के नाम का जागरण करता है और रातभर दीपक जलाए रखता है, उसे ऐसा पुण्य मिलता है जो सौ कल्पों तक भी नष्ट नहीं होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...