Skip to main content

Etawah News: कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में राज्यपाल ने किया भ्रमण

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय इटावा मे कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश का आगमन हुआ जिनका स्वागत डॉ आनंद कुमार सिंह, कुलपति एवं डॉ एन के शर्मा, अधिष्ठाता द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम उन्होंने महाविद्यालय की कार्यशाला में स्थापित लैबों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर रखे हुए उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्हें कार्यान्वित करा कर भी देखा, साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में वार्ता की। डेरी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए दुग्ध उत्पादो का अवलोकन किया और उनके द्वारा छात्रों द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर मॉडल एवं ग्रास कटर को चलवा कर देखा गया महाविद्यालय द्वारा सोलर चालित मक्का छिलक मशीन का अवलोकन किया गया जिसका पेटेंट महाविद्यालय द्वारा कराया जा चुका है। इसके बाद छात्रों/शिक्षकों एवं वैज्ञानिको से वार्ता करते हुए दुग्ध उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए उस पर चर्चा की एवं फसलों को चूहों से बचाने के लिए उसपर नियंत्रण हेतु उपायों के लिए आगे रिसर्च करने हेतु सभी कृषि विश्वविद्यालयों को मिलकर शोध कार्य करने की सलाह दी।  

कुलाधिपतिने महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापरक कार्यों की सराहना करते हुए किसानों के उत्थान हेतू नवाचार पर जोर देते हुए किसानों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करने की सलाद दी जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। अंत में इस अवसर अधिष्ठाता कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा परिसर पर छात्रों के निरंतर वृद्धि एवं छात्रों के हित हेतु कुलपति द्वारा दिए जा रहे सहयोग की विषय में कुलाधिपति को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अर्थ नियंत्रक संजय राय, डॉ. अजीत सिंह, अधिष्ठाता, मत्स्य महाविद्यालय, डिप्टी कंट्रोलर डॉ प्रदीप भदौरिया, पीके सिंह, डायरेक्टर रिसर्च, डॉ. के के पटेल जिले के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला,बृजेश श्रीवास्तव,एस एस पी, अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी सहित महाविद्यालय की फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता दुबे ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...