Skip to main content

Etawah News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा में जिला संगठन के आस्थावान साथियों ने एकत्रित होकर जिला विद्यालय निरीक्षक को माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित पुरानी पेंशन बहाल किए जाने हेतु ज्ञापन, मांग पत्र सौंपा।

प्रांतीय आवाहन पर आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्रित हुए और माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को प्रेषित किए जाने हेतु सौंपा।

 ज्ञापन देने से पूर्व प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण द्विवेदी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संघर्ष के बलबूते हमने अनेकों उपलब्धियां पाई हैं निश्चय ही हमारे सभी शिक्षकों, कर्मचारियों को एक दिन पुरानी पेंशन भी जरूर मिलेगी। सिर्फ आवश्यकता सभी नए साथियों को जागरूक रहने और संघर्ष में हर समय साथ बने रहने की हैं ।

प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियों का हक है। संघर्षों के दम पर हम इसको हरहाल में हासिल करके रहेंगे। 

जिलामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने शासन से मांग करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का एक मात्र सहारा है, इसे हूबहू सभी के लिए अवश्य ही बहाल किया जाय।

    जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि संगठन द्वारा निरन्तर संघर्ष के परिणामस्वरूप ही एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त हुए ऐसे सभी शिक्षक जिनकी नियुक्ति में विभाग के कारण विलम्ब हुआ किन्तु उनका भर्ती विज्ञापन इस तिथि से पूर्व का था, उन्हें पुरानी पेंशन व्यवस्था से शासनादेश के तहत अभी हाल ही में लाभान्वित कराया गया हैं। संगठन की मांग हैं कि ऐसे सभी जनपदीय शिक्षकों की एनपीएस कटौती की धनराशि प्राण नम्बर पर अपडेट कराते हुए यथाशीघ्र उनके जीपीएफ खाते में जमा कराई जाए।

आज के ज्ञापन, मांग पत्र देने के समय विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामविलास साहू, श्याम बाबू, राजीव पाल, सोमेश शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, नन्द कुमार, ब्रजेश कुमार, लालजी, आशुतोष तिवारी, दिनेश कुमार, अंजली एवं वन्दना द्विवेदी सहित अन्य अनेकों शिक्षकों की उपस्थिती रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।