Skip to main content

Etawah News: पछायगांव विद्यालय में घटित निन्दनीय घटना की निष्पक्ष, न्यायिक जांच हो

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा के पीड़ित शिक्षकों की बैठक शिवनारायण इण्टर कालेज इटावा में सम्पन्न हुई। बैठक में आए शिक्षकों को संबोधित करते हुये प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण द्विवेदी ने समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के हवाले से ज्ञात महात्मा गांधी सैनिक इण्टर कालेज पछायगांव में हुई अशोभनीय घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना की हम सभी शिक्षक साथी घोर निन्दा करते है। इस घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने के लिए जिला संगठन प्रशासन एवं विभाग से मांग करता हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जॉच में जो भी दोषी पाया जाए उसको हरगिज बख्शा ना जाए। 

प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि ज्ञान चन्द्र जैन वैद्य इण्टर कालेज इकदिल में एक ही विद्यालय परिसर में दो प्रधानाचार्य विभागीय मान्यता के आधार पर अवैध रूप से कार्य कर रहे हैं जो यहां शिक्षकों के निरन्तर हो रहे उत्पीड़न का प्रमुख कारण हैं। विद्यालय के बारह शिक्षकों का अकारण सात दिनों का वेतन, विगत वर्ष का बोनस व एरियर्स आदि अवरुद्ध किया गया है जिसके कारण शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। जिला संगठन की माँग हैं कि प्रशासन इसका संज्ञान लेकर अविलंब शिक्षकों के सभी अवरूद्ध देयको का भुगतान कराये।

जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों से संगठनात्मक गतिविधि को सुदृढ़ करने का आवाहन करते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में व्याप्त शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण का जिला संगठन हर सम्भव प्रयास करेगा एवं शिक्षकों के सम्मान व स्वाभिमान से हरगिज समझौता नहीं करेगा।

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हमारा शिक्षक अपना सभी विद्यालय सम्बन्धी कार्य समय पर पूरा करता है फिर भी उसका निरन्तर उत्पीड़न किसी ना किसी स्तर पर किया जाता हैं जोकि अत्यन्त ही निन्दनीय व असहनीय हैं। 

यदि इस पर प्रशासन द्वारा तत्काल अंकुश ना लगाया गया तो जिला संगठन आन्दोलन के लिए विवश होगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व शिक्षा विभाग का होगा।

शिक्षकों की सम्पन्न हुई इस बैठक में प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, अनिल तोमर, डॉ सर्वेश चतुर्वेदी, हरीन्द्र प्रसाद, विनय कुमार पटेल, अनिल कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र गुप्ता, सोमेश शर्मा, दिनेश कुमार, शान्तनु गौतम, विवेक प्रकाश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, इरशाद अहमद सहित अन्य विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।