Skip to main content

Etawah News : इलाज के लिए घंटों सड़क पर मृत बच्चे को लेकर रोती बिलखती रही महिला, राहगीरों से मांगी मदद की गुहार

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा/जसवन्तनगर : क्षेत्र के सिरहौल की रहने वाली महिला अनीता के दस वर्षीय बेटे को अचानक पेट में तेज दर्द होने के कारण इलाज के लिए नगर के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंची थी एक घंटे से अधिक समय से इलाज हो रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई। 

अनिता पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन चार बजे के समय बेटे 10वर्षीय दिव्यांश के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द उठा तो नगर के शिव गौर क्लीनिक अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां उसकी मौत हो गई अनीता अपने मृत बच्चे को लेकर राहगीरों से मदद की गुहार लगा रही थी। महिला की रोते बिलखता देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई

भीड़ देखकर एक पत्रकार ने बीडियो बनाना शुरू किया ही था डॉक्टर के स्टाफ का आदमी आता है और आकर के मोबाईल को छीनने का प्रयास करने लगता है. कुछ कहा सुनी के बाद लोगों ने मामले को शांत कराया.

बिदित हो इससे पूर्ब भी डॉ गौर के स्टाफ द्वारा एक नामी गिरामी पत्रकार के साथ भी अभद्रता की गई थी. एक तो घनी बस्ती उसके बाद वहाँ मरीजों और बाहनों की भीड़ के कारण स्कूल जाने आने बाले बच्चो को उस जगह लगते जाम के कारण बहुत परेशानी उठानी पड़ती है.

 महिला की मदद करने वाला कोई नहीं दिख रहा था आनन फानन में वह महिला टिर्री से अपने बच्चे को लेकर देर शाम सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंची तो वहां उपस्थित फार्मासिस्ट उदयवीर यादव तथा सीएससी अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बच्चे की मृत्यु करीब सीएससी पहुंचने से पहले करीब एक घंटे ही हो चुकी है बच्चे को सीएससी पर समय से लाया जाता तो शायद बचाया जा सकता था 

बाद में मृतक के पिता सुनील कुमार को अपने बच्चे के मृत होने की जानकारी मिली तो तुरंत सीएचसी पहुंचा और मृतक दिव्यांश को मृत देख कर वह व उसकी पत्नी अनीता चीख चीख कर रोने लगी। 

कस्बा में ऐसे कई क्लिनिक है जो बिना मानक के संचालित हो रहे है क्लिनिकों के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज अपना दम यही तोड़ देते है या हालत गंभीर होता देख डॉक्टर कही और जगह ले जाने की बोल देते है जिससे तीमारदारों को सैफई पीजीआई या जिला अस्पताल तक पहुंचते पहुंचते रास्ते में ही मौत हो जाती है। 

मृतक दिव्यांश के पिता सुनील कुमार बताया कि वह बहुत हो गरीब व्यक्ति है उसकी कुल चार संताने है जिसने सबसे बड़ा लड़का निखिल हरियाणा में रहकर किसी कम्पनी में काम करता है डोली के बाद कक्षा छ: में पड़ता था मृतक दिव्यांश इसके बाद सबसे छोटी खुशाली है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।