Skip to main content

Etawah News : भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान का हुआ गठन एवं ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बैठक संपन्न

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा /जसवंतनगर : भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान का गठन हुआ। सनी माधव राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, दिनेश यादव राष्ट्रीय महासचिव व हरिओम सिंह राष्ट्रीय सचिव तथा अशोक यादव क्रांतिकारी को जिला संरक्षक चुना गया है। करीब डेढ़ दर्जन पधाधिकारी घोषित किए गए हैं।

           नवगठित भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने कहा कि मजदूरों किसानों के हितों के लिए संघर्ष केरेंगे इनका शोषण किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा। इसके लिए जान भी देनी पड़े तो भी हिचक नहीं होगी। राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव ने कहा कि दो माह के अंदर संगठन का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। देश भर के किसानों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी। जिला संरक्षक अशोक यादव क्रांतिकारी ने कहा कि यह संगठन शोषित वंचित पीड़ित किसानों की आवाज बनेगा।

         इस दौरान छोटे सिंह शास्त्री को प्रदेश उपाध्यश्च सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, दीपक यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रामौतार सिंह यादव को तहसील संरक्षक, श्रीकांत राजपूत बंटी को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, सगुन यादव को प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, सुधीर यादव को जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी, सतीश राजपूत को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, लक्ष्मण राजपूत को जिला सचिव युवा मोर्चा, शिव प्रताप लोधी को जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मुकेश राजपूत को तहसील उपाध्यक्ष इटावा, अजय यादव को जिला उपाध्यक्ष इटावा, यशपाल यादव को ब्लाक
अध्यक्ष बसरेहर युवा मोर्चा बनाया गया है।

             प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंच से ऐलान हुआ कि यह संगठन न केवल किसानों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय और शोषण के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलेगा।

भारतीय किसान यूनियन की कोर कमेटी की बैठक तहसील कार्यालय पर 13 अगस्त 2025 को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर हुई। जिसमें सभी कोर कमेटी के पदाधिकारीयों को अपनी-अपनी न्याय पंचायत से ट्रैक्टर मोटरसाइकिल फोर व्हीलर साइकिल से किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए तहसील महासचिव जसवंतनगर मुन्नेश सिंह को दी गई। जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव जिला महासचिव चंद्रदीप, तहसील अध्यक्ष रामौतार सिंह, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रमवीर सिंह उपस्थित रहे। जय जवान जय किसान।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...