Skip to main content

Etawah News : धू-धू कर जली रावण की सोने की लंका, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा रामलीला मैदान

संवाददाता आशीष कुमार इटावा 

जसवंतनगर। विश्व प्रसिद्ध प्रथम मैदानी रामलीला के अंतर्गत रविवार की रात दर्शकों ने लंका दहन, वालि वध, रावण-हनुमान संवाद और अक्षय कुमार वध जैसी लोमहर्षक लीलाओं का सजीव मंचन देखा। मैदान में उपस्थित हज़ारों दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से आसमान गूंजा दिया। जैसे ही लंका जलती हुई दिखाई दी, दर्शकगण भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

हनुमानजी द्वारा रावण की सोने की लंका में आग लगाए जाने का दृश्य अत्यंत रोमांचक रहा। मंचन में यह दिखाया गया कि किस प्रकार हनुमानजी ने रावण के दरबार में सीता माता की वापसी के लिए आग्रह किया, किन्तु जब रावण ने अपमान करते हुए पूंछ में आग लगवाई, तो हनुमान जी ने समूची लंका को धू-धू कर जला दिया।

प्रमुख लीलाएं:वालि वध एवं सुग्रीव का राज्याभिषेक हनुमान का समुद्र पार कर लंका पहुंचना अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट अक्षय कुमार वध रावण-हनुमान संवाद लंका दहन संवाद में दर्शन और नीति का अद्भुत समागम लीला के दौरान जब रावण ने हनुमान जी से पूछा, "कवन तें कीसा..." तो हनुमानजी ने उत्तर दिया कि वे प्रभु श्रीराम के दूत हैं, और रावण को अहंकार त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह दी। यह संवाद न केवल दर्शकों को भावुक कर गया, बल्कि नीति और धर्म का गहन संदेश भी दे गया। विशिष्ट अतिथि का सम्मान रामलीला मैदान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सुपुत्र यश श्रीवास्तव ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उन्होंने भी रामलीला की लीलाओं का आनंद लिया तथा मंचन में भाग लेने वाले कलाकारों और आयोजकों की सराहना की। आयोजन समिति द्वारा यश श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सफल आयोजन में समिति का योगदान

रामलीला के सफल संचालन में प्रबंधक राजीव गुप्ता ‘बबलू’, उप-प्रबंधक ठा. अजेंद्र सिंह गौर, राजीव माथुर, रतन पांडे, निखिल गुप्ता, प्रभाकर दुबे, प्रशांत यादव, विशाल गुप्ता, तरुण मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...