Skip to main content

Etawah News: लायंस क्लब ने आयोजित किया रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

ब्यूरो संवाददाता 

संवाददाता आशीष कुमार इटावा 

रविवार को नगर स्थित एक मैरिज होम में लायंस क्लब संस्था की ओर से भव्य रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 16 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं 50 से अधिक लायंस सदस्यों का पंजीकरण भी हुआ।शिविर का संचालन आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. आदित्य शिवहरे, डॉ. अनिकेत, डॉ. राकेश मीणा, नर्सिंग अधिकारी प्रेमलाल, दीपक, देवेश, रामस्वरूप, काउंसलर प्रियंका, कपिल दुबे व सुशांत सक्रिय रूप से मौजूद रहे और रक्तदान की पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संचालन किया।

 कार्यक्रम में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें बीपी, शुगर, वजन, ऑर्थोपेडिक, जनरल फिजिशियन व कार्डियोलॉजी संबंधी जांचें की गईं। 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।डॉक्टरों ने गंभीर रोगियों को विशेष परामर्श दिया और आवश्यक इलाज कराने की सलाह भी दी।टीम ने PFT (फेफड़ों की जांच), BMD (हड्डियों की मजबूती की जांच) और ECG जैसी आधुनिक जांचें भी कीं, जिससे नगरवासियों को बड़ी राहत और सुविधा मिली। मेदांता की टीम में डॉ. मुकुल शुक्ला, रोहित शर्मा, डॉ. रिद्धिमा त्यागी, डॉ. दीपांशु वरनवाल और डॉ. अरुण गिरी एवं नगर के बाल रोग विशेषज्ञ राघव गुप्ता शामिल रहे। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां भी दीं।शिविर में नगर के प्रबुद्ध जनों और लायंस क्लब समिति के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल गुप्ता, विनोद यादव, ठाकुर अजेन्द्र सिंह गौर, सर्वेश गुप्ता, संजीव पाठक, विनय पांडेय, सुशील कुमार बज्जे, अनूप वर्मा, लविन गुप्ता, विवेक गुप्ता, मोना, ऋषिदीप गुप्ता, अभिषेक गांगलस, अतुल बजाज, गोपाल गुप्ता, रोहित जैन समेत बड़ी संख्या में सदस्य व नगरवासी शामिल रहे। लायंस क्लब की ओर से कहा गया कि ऐसे शिविर समाज के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और स्वास्थ्य जांच से लोग गंभीर बीमारियों के समय रहते निदान व इलाज करा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।