Skip to main content

Etawah News : सुरक्षा सम्मान एवं जागरूकता को समर्पित मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनजागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: समाजसेवा को समर्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के सांस्कृतिक कार्यक्रम पखवाड़ा के अन्तर्गत नारी, सुरक्षा सम्मान एवं जागरूकता को समर्पित "मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनजागरूकता गोष्ठी" का आयोजन शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इण्टर कॉलेज में किया गया। 

इसकार्यक्रम में बालिकाओं एवं अन्य उपस्थित सभी मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी इटावा नगर अभय नारायण राय ने कहा कि 

"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:"

आज बेटियां शक्ति पुंज बनकर अपनी प्रतिभा समाज में बिखेर रही हैं। 

शासन का उद्देश्य हैं कि "मातृशक्ति को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित एवं स्वावलंबी बनाए जाने का हर सम्भव प्रयास हो" इसी दिशा में यह आयोजन बेटियों के लिए निश्चित ही मील का पत्थर साबित हो सकता हैं। यदि बेटियां जागरूक रहते हुए, एकाग्रचित्त होकर अपनी शिक्षा गृहण करें और बिना किसी वाह्य आकर्षण में अटके, भटके अपने माता पिता के मान, सम्मान को सदैव ध्यान में रखते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करें।

"चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो"

"बेटियां शिक्षित होकर, अपना लक्ष्य पाए"

"बेटियां सोशल मीडिया से यथासंभव दूरी रखें, किसी अंजान व्यक्ति के जाल में फंसने से बचें" 

 "बेटियां अबला नहीं सबला बनें" 

 बेटियों को समाज में सुरक्षित वातावरण देने का शासन, प्रशासन एवं पुलिस विभाग का प्रयास है। परिवार में भी उन्हें इसी तरह का वातावरण मिल सके इसके लिए हम सभी मातृशक्ति को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि वन्दना सिर्फ मूर्ति तक सीमित ना रहे बल्कि उसे जीवन में आत्मसात करने की भी जरूरत है।

कार्यक्रम संयोजिका सुशीला राजावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में पुरुष सत्तात्मक सोच को बदलने हेतु मातृशक्ति को सबल एवं निडर बनाने की जरूरत है किन्तु बेटियों को ध्यान रखना होगा कि वह अपने को जागरूक जरूर रखें अंजान व्यक्ति से मित्रता ना करें और ना ही परिवार की अनुपस्थित में कहीं बाहर जाए साथ ही अपनी एक निगाह भी टेढ़ी रखें। आज किसी की हिम्मत नहीं जो बेटियों की ओर बुरी निगाह भी डाल सके।

प्रधानाचार्य सुमन यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत, वन्दन, अभिनन्दन आरम्भ में किया और समापन अवसर पर सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभ्य समाज के निर्माण हेतु बेटियों के शिक्षित होने पर जोर दिया।

वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना ने बेटियों को बताया कि आपको विषम परिस्थितियों में किसी भी दशा में चुप रहने की जरूरत नहीं, अकेले में जहां भी आप असुरक्षित महसूस करें सर्वप्रथम शोर मचाना शुरू कर दें या पुलिस सहायता के लिए टोल फ्री मोबाइल नम्बर 1090 पर कॉल करना चाहिए जिसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मिशन शक्ति के इस आयोजन को सफल बनाने में अशोक अग्निहोत्री, राहुल चौहान, मौसमी पाल, शशि दीक्षित, आशा अग्निहोत्री, शमीम बेगम, अनीता वर्मा, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...