Skip to main content

Etawah News : कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाने वाला खुद बना सिस्टम के उत्पीड़न का शिकार

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : सिस्टम के खिलाफ लड़ने वालों को मशहूर शायर हबीब जालिब की चंद लाइन जरूर पढ़ना चाहिये कि हुक्मरां हो गये कमीने लोग,खाक में मिल गये नगीने लोग कल कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और पिछले कई वर्षों से नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारियों की लड़ाई लड़ने वाले नेता व लिपिक राजीव यादव अपने ही विभाग के    सिस्टम के उत्पीड़न से तंग आकर तड़के सुबह यमुना नदी में छलाँग लगाकर हमेशा के लिये सो कर कह गये,तेरी दुनियाँ से होके मजबूर चला में बहोत दूर बहोत दूर बहोत दूर चला राजीव यादव राजनीति सिस्टम और प्रशासनिक सिस्टम के गठजोड़ के उत्पीड़न को झेल ना पाये और मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित लिखित सुसाइड नोट छोड़ कर लिख गये शायद उनका आखिरी हो ये सितम,हर सितम यह सोच कर हम सह गये, हम वफा करके भी तन्हा रह गये।

नगरपालिका परिषद बनती जा रही है शोषण और उत्पीड़न का केंद्र

7 जुलाई 2025 को नगर पालिका परिषद इटावा में कार्यरत मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार ने भी उत्पीड़न से तंग आकर मैनपुरी फाटक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से कट कर अपनी जान दे दी थी,आजतक इस केस की फाइल का कुछ अता पता नही,दूसरी घटना कल घटित हुई जिसमें राजीव यादव अपने प्रमोशन का हक नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता,अध्यक्ष पति कुलदीप गुप्ता संटू,ईओ संतोष कुमार मिश्रा से माँगते रहे,कोर्ट भागते रहे कंटेंप्ट चलता रहा लेकिन लास्ट में थक हार कर यमुना का बहता पानी दिखा और उसकी धार जो हमेशा के लिये उनको बहा ले गई।

सुसाइड नोट में खोला 5 लोगो द्वारा उत्पीड़न करने वालो का नाम

राजीव यादव ने अपनी आत्महत्या से पहले मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा जिसमे उन्होंने ईओ से लेकर अध्यक्ष तक उत्पीड़न ओर शोषण की बात का व्याख्या किया जिसमे लिखा में नगरपालिका में वरिष्ठ लिपिक हूँ प्रार्थी ने कार्यालय अधीक्षक के पद का प्रमोशन अध्यक्ष ज्योति गुप्ता से मांगा जब उन्होंने प्रमोशन नही दिया मेंने उच्चन्यायालय की शरण ली कोर्ट का आदेश भी नही माना मेने कंटेंप्ट किया जिसकी कार्यवाही आज भी प्रचलित है,इससे छुब्ध होकर अध्यक्ष पति कुलदीप गुप्ता संटू ने मेरे गोपनीय दस्तावेज निकालकर मेरी शिकायत करवाना शुरू कर दिया ओर मेरे वेतन को अगस्त माह में नही दिया जिससे मेरी बीमारी का इलाज ना हो पाया और मानसिक व शारीरिक रूप से टूट गया,इसलिये में अध्यक्ष ज्योति गुप्ता,कुलदीप गुप्ता संटू,ईओ संतोष कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त पेशकार अतर सिंह सेंगर,सेवानिवृत्त प्रभारी कार्यालय अधीक्षक सुनील वर्मा के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूँ जिसकी समस्त जिम्मेदारी इन पाँचो के ऊपर डाली जाये।

24 घंटे बाद यमुना किनारे बसे गाँव जरहोली मे बरामद हुई लाश

24 घंटे से लगातार एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में मृतक राजीव यादव के शव को लगातार यमुना नदी में डेरा डालकर सर्चिंग ऑपरेशन चला रही थी,पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी कल से लगातार इस घटना पर नजर लगाये हुए थे, आज सुबह मृतक के शव को यमुना के बीहड़ के गाँव जरहोली से बरामद किया गया,जरहोली भी 2 दशक पहले बागियो का गाँव रहा था जिन्होंने उत्पीड़न से तंग आकर हथियार उठाये थे और बीहड़ का रास्ता अपनाया था,आज उसी गाँव किनारे एक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर जान देने वाले इंसान का शव मिलना क्या संकेत देता है यह गर्त का विषय है।।।

सीओ सिटी से बिलखता बेटा बोला कि मुझे न्याय चाहिये

मृतक राजीव यादव के बेटे का रो रोकर बुरा हाल है बदहवास है आँखों मे आँसू है आँखे पथरा चुकी है अपने पिता का यह हाल देखकर गुमसुम है वह कहता है कि मेरे पापा पिछले 2 सालों से प्रमोशन माँग रहे थे लेकिन प्रमोशन के बदले उनको यातनाओं के दौर से गुजरना पड़ रहा था,उत्पीड़न ओर शोषण से पापा टूट चुके थे,सीओ सिटी अभय नारायण सिंह से लिपटकर  रोते हुए कहा कि मुझे न्याय चाहिये,इस पूरे मामले में मृतक के बेटे की तरफ से लिखित तहरीर दी जा चुकी है अभी तक एफआईआर दर्ज नही हुई है।।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।