Skip to main content

Etawah News: रामलीला में संजीवनी प्रसंग ने बांधा समा

संवाददाता आशीष कुमार इटावा 

जसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मैदानी रामलीला में सोमवार की रात मेघनाथ के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान द्वारा संजीवनी लाने का प्रसंग मंचित किया गया। इस भावुक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

लीला की शुरुआत वानर सेना द्वारा नल-नील के सहयोग से समुद्र पर सेतु निर्माण और लंका की सीमा में प्रवेश से हुई। इसी बीच रावण दरबार में विभीषण ने भाई को समझाने का प्रयास किया कि वह प्रभु श्रीराम से बैर न करे और माता सीता को लौटा दे। किन्तु अहंकारी रावण ने उसकी बात को ठुकरा कर अपमानित किया। इसके बाद विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं।

फिर रामदूत अंगद रावण दरबार में पहुंचे और उसे माता सीता को लौटाने का संदेश दिया। रावण और अंगद के बीच लंबा संवाद हुआ। अंगद ने दरबार में पैर जमाकर चुनौती दी कि यदि कोई उसका पैर हटा देगा तो श्रीराम बिना युद्ध किए लौट जाएंगे। रावण सहित उसके पराक्रमी योद्धा भी असफल रहे। अंत में अंगद का संवाद—“मेरा चरण मत पकड़ो, यदि कल्याण चाहिए तो प्रभु श्रीराम का चरण पकड़ो”—सुनकर पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा।

उधर रावण ने अपने पुत्र मेघनाथ को रणभूमि में भेजा। मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। इसी दौरान मेघनाथ ने शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। मंच पर प्रभु श्रीराम का विलाप देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

इस बीच हनुमान सुषेण वैद्य को लेकर आए। वैद्य ने बताया कि सूर्योदय से पहले हिमालय स्थित संजीवनी बूटी से ही लक्ष्मण की प्राण रक्षा संभव है। आदेश पाते ही हनुमान उड़ चले और बूटी पहचान न पाने पर पूरा पर्वत ही उठा लाए। सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण को जीवनदान दिया। यह दृश्य होते ही राम दल में उल्लास छा गया और दर्शक “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के नारों से झूम उठे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...