Skip to main content

Etawah News : स्वामी शरण श्रीवास्तव सर्वसम्मति से चुने गए भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

ब्यूरो संवाददाता 

लखना /इटावा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आर एस पब्लिक स्कूल लखनl मैं वर्ष पत्रकार करुणा शंकर दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें खचाखच भरे सभागार में सर्वसम्मति से स्वामी शरण श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का चुनावगया l

इस बैठक में यह सुनिश्चित किया गया की श्री श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का गठन सुनिश्चित करें तथा शीघ्र ही प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की गठन की औपचारिकता पूरी करें तथा इस संगठन का प्रदेश कार्यालय भी लखनऊ में ही रखा जाए तथा इस संगठन में शहरी और ग्रामीण दोनों ही प्रकार की पत्रकारों को सम्मिलित किया जाए l इस संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करके उनकी समस्याओं का निधन करना हो तथा संगठन में जाति और धर्म से ऊपर उठकर विशुद्ध पत्रकारों का संगठन बनाया जाए तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रशासन स्तर तक कार्य किया जाए l पत्रकारों ने इस बात पर भी हर्ष व्यक्त किया कि हमारे संगठन का कोई भी पदाधिकारी या सदस्य किसी दूसरे संगठन में नहीं गया यह पत्रकारों की एकजुट ता का जीवंत प्रमाण है l तमाम संगठनों द्वारा अपने संगठन में जुड़ने का निमंत्रण भी दिया परंतु श्री श्रीवास्तव ने सभी से यह कहकर कि वह बिना कार्यकारी के निर्णय के कोई कदम नहीं उठाएंगे और आज कार्यकारी द्वारा सर्वसम्मति से उन्हें परदेसी अध्यक्ष के पद पर आसीन किया l परदेसी अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारों की एक जड़ता के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वह पत्रकारों की सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव पत्रकारों के साथ हैं l

अपने संबोधन में अध्यक्ष करुणा शंकर दुबे ने कहा की श्री श्रीवास्तव एक जुझारू एवं कर्मठ पत्रकार हैं और मैं इनके साथ प्रारंभ से ही जुड़ा हुआ हूं और जीवन पर्यंत इनके साथ ही जुड़ा रहूंगा दूसरे तमाम पत्रकारों ने भी श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक जुझारू और संघर्षशील कार्यकर्ता बताया तथा सदैव उनके साथ जुड़ी रहने का संकल्प भी दोहराया l इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर मौसम अली वरिष्ठ महामंत्री राकेश कुमार सिंह राठौड़ महामंत्री तरुण तिवारी महामंत्री रिंकू तिवारी महामंत्री देशराज सिंह राठौड़ मंत्री अनामी शरण तिवारी जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन मंत्री मनोज पांडे तहसील अध्यक्ष संतोष गोस्वामी मंत्री प्रदीप कुमार दुबे महामंत्री बृजेश शुक्ला तेज प्रताप सिंह राठौड़ संजय सिंह सिंगर अमन सिंह तोमर सत्यदेव शर्मा भूपेंद्र सिंह भदोरिया राहुल कुमार जितेंद्र सिंह गौरव पांडे राजीव भदोरिया मूलचंद राठौर दीपक शर्मा रवि राठौर संजीव भदोरिया महेश सिंह स हि त दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे सभी पत्रकारों ने एक स्वर से श्रीवास्तव का साथ देने का संकल्प भी दोहराया कार्यक्रम के अंत में श्रीवास्तव द्वारा सभी आमंत्रित पत्रकारों के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया अंत में अध्यक्षता कर रही करुणा शंकर दुबे ने सभी पत्रकारों को एक जड़ता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया श्रीवास्तव ने बताया की अक्टूबर माह में इसका विद्वत रजिस्ट्रेशन लखनऊ मैं कर दिया जाएगा l इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री अजय गुप्ता लखनऊ को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया तथा उनसे यह अपेक्षा की कि वह शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान प्रदान करें l

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।