Skip to main content

Etawah News: नगर में धूम धाम से निकाली गयी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात।

आशीष कुमार इटावा 

जसवंतनगर श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात रविवार देर शाम निकाली गई। जिसका मुख्य अतिथि सपा महासचिव शिवपाल यादव के सुपुत्र एवं सांसद आदित्य यादव द्वारा प्रथम आरती कर प्रारंभ किया गया,

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अंकुर यादव का तिलक लगाकर पटका डालकर स्वागत किया,

विश्व प्रसिद्ध रामलीला मैदान से प्रारम्भ हुई श्री राम जी की बारात जीजीआईसी, बस स्टैंड चौराहा, छोटा चौराहा व नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बलैया मठ पर आकर सम्पन्न हुई,

बारात में शामिल सैकड़ों लोग गाजे-बाजे के साथ जहां नाचते थिरकते रहें तो जमकर जयकारे भी लगाए गए।

जगह जगह भक्तगणों ने रथ रोककर प्रभु श्रीराम की आरती के साथ पुष्पवर्षा की।

एक रथ पर भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न, एक रथ पर दशरत विश्वामित्र,वसिष्ठ थे


बरात मे बिहारी जी की झाकी,शंकर जी की झाकी,मेरा नाम जोकर का रोड शो,बग्गी पर सवार मा दुर्गा की झांकी,काली अखाड़ा,राधा कृष्ण रोड शो लगभग दर्जन भर झांकिया रही।

घोड़ा बैंड सहित 5 बैंड से अनोखी राम जी की बारात निकाली गयी

जसवंतनगर में विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने वाली रामलीला को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग अपने घरों से बाहर निकले द्वार द्वार श्री राम जी के रथ को देखकर आनंदित हुए।

श्री राम बारात में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबन्ध किए गए थे। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह,उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम,थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, व्यवस्था को सभाले हुए थे,

इस अवसर पर राम लीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ,प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ,उप प्रबंधक ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर , जिला सचिव जितेन्द्र यादव मोना,अनुज मोंटी यादव,विनय पांडेय,अश्वनी गुप्ता,राजीव माथुर,राहुल यादव करहल,पुष्पेंद्र पुरवार राहुल गुप्ता,राजपाल यादव, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट,रतन पांडेय,निखिल गुप्ता,आदि मौजूद रहे|

पंडित रामकिशन दुबे व्यास द्वारा विधिवत मन्त्रोंचार के साथ यात्रा प्रारम्भ हुई

बॉक्स मे पत्रकार वार्ता मे आदित्य यादव ने कहा कि; "मेरा जसवंतनगर से गहरा रिश्ता रहा है। मैंने यहाँ उंगली पकड़कर चलना सीखा, गोद में बैठकर रामलीला मेला देखा है। आज उसी मेले में सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है।समाज के भीतर आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए, यही हमारी प्राथमिकता है। बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए आज जब ब्राह्मण समाज से नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, यह दिखाता है कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने में विश्वास रखती है। समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे लाने का काम समाजवादियों ने ही किया है।किसानों की स्थिति भाजपा सरकार में खराब होती जा रही है। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है सरकार इसे समय से उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे खेती पर असर पड़ रहा है।"

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।