Skip to main content

Etawah News : विश्व प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी संग बैठक संपन्न।

ब्यूरो संवाददाता 

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा / जसवंतनगर आगामी विश्व प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को लंका भवन स्थित मंच पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम अभिनव रंजन, एसपी सिटी अभिनव त्रिपाठी, एसडीएम कुमार सत्यमजीत, सीओ आयुषी सिंह, थाना प्रभारी संजय सिंह, एसडीओ आनंदपाल सिंह और जेई कौशल पांडे सहित कई पलिका अध्यक्ष सत्य नारायण शंख बार प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में रामलीला समिति के अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, उपप्रबंधक ठाकुर राजेंद्र सिंह गौर सहित समिति के पदाधिकारीगण, व्यापारी प्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रामलीला मंचन की रूपरेखा, कलाकारों की तैयारी, झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों के क्रम निर्धारण पर विस्तार से चर्चा हुई।मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और दर्शकों के बैठने की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका को समय रहते मैदान की साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।

एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखे।

सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

राजीव माथुर ने सुझाव दिया कि कोतवाली चौराहा और अन्य बड़े चौराहों पर जाम से बचने के लिए होमगार्ड की नियमित ड्यूटी लगाई जाए।

प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ने कहा कि समिति नगर की परंपरा और आस्था को बनाए रखते हुए बेहतर मंचन और व्यवस्थाओं के लिए संकल्पबद्ध है।

व्यवस्थापक ठाकुर राजेंद्र सिंह गौर ने बताया कि इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन परंपरागत ढंग से भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा।

इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता अन्नू

कार्यकारिणी सदस्य – राजीव माथुर, अनिल गुप्ता, राजकमल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (एडवोकेट), डॉ. स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार, विनय पांडेय, निखिल गुप्ता, रतन पांडेय, पंडित रामकिशन दुबे व्यास कृष्ण पाल सिंह भदौरिया

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...