Skip to main content

Etawah News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होता है बच्चों का मानसिक विकास: सुबोध गौतम (एसपी क्राइम,इटावा)

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : सेंट मैरी इंटर कॉलेज इटावा के प्रांगण में मार. एंथोनी पाड़ियाथ के भव्य मंच पर दीपावली का मनमोहक समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पीपीएस अधिकारी सुबोध गौतम (एसपी क्राइम इटावा) का स्वागत सेंट फ्रांसिस हाउस के कैप्टन ओम उत्पल यादव के द्वारा किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर फादर विंसन सहित प्रिंसिपल फादर शीजू जार्ज, वाइस प्रिंसिपल फादर बिविन एवं समस्त सिस्टर्स द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम स्वागत गीत के साथ विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का विद्यालय आगमन पर स्वागत किया। अन्य छात्र छात्राओं द्वारा समूह गान और अन्य शानदार प्रस्तुतियों के क्रम में रामायण पर आधारित बेहद ही मार्मिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें राम जन्म से लेकर राम विवाह सहित सीता हरण और लंका दहन की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।

दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि,इस विद्यालय के बच्चे बेहद ही प्रतिभाशाली है जो पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा ही अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहते है। मै बेहद सौभाग्यशाली हूं जो आज इन बच्चों के साथ इस शानदार आयोजन में शामिल हुआ हूं।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें अरनब सिंह 96.2%, वैभव तिवारी 96% अक्षय प्रताप सिंह 94.4% एवं अदिति कृति सिंह,श्रीजन केसरवानी, सोना, गरिमा दुबे, अयांश सिंह, कृष्णा मिश्रा आदि को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

इसी क्रम में 10 वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं में इल्मा जमाल 97.2% उन्नति दुबे, 96.8% अंबिका सक्सेना 96.5%,आंशिक चतुर्वेदी 96.2% सहित अन्य छात्र छात्राओं में स्तुति त्रिपाठी, मानस गुप्ता,युवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य,लवी सिंह, अंशिका गुप्ता, काजल यादव आदि को मंच से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर समस्त मारियन परिवार की ओर से मैनेजर फादर विंसन सहित प्रिंसिपल फादर शीजू जार्ज एवं वाइस प्रिंसिपल फादर बिविन द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 1 से 12 के सभी छात्र छात्राओं ने रंगा रंग कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सेंट फ्रांसिस हाउस की जूनियर कैप्टन अर्चिशा द्वारा सभी अतिथियों का विशेष आभार प्रकट किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।