Skip to main content

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा किया गया मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत बनाने को संकल्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज महिला कार्यक्रम के अन्तर्गत मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन यंग जीनियस एकेडमी में हर्षोल्लास से किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम की संयोजिका देशकुमारी ने विद्यालय प्रांगण में अतिथियों का स्वागत, वन्दन, अभिनन्दन रोली अक्षत लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद की इटावा शाखा के अध्यक्ष हरीशंकर त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को एक दूसरे से जोड़ते हैं, पहचान को बढ़ावा देते हैं, सामाजिक कौशल विकसित करते हैं, और समुदाय के भीतर सद्भाव को बढ़ाते हैं। ये कार्यक्रम कला, परंपराओं, और मूल्यों का प्रचार करते हैं। स्थानीय कलाओं व व्यवसायों को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक सिद्ध होते है इसलिए सभी विद्यार्थियों को इसमें सदैव बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए।

निर्णायक सुनीता पाल एवं महिला संयोजिका संगीता सिंह ने निर्णय देते हुए बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता में सौम्या को प्रथम, देवांशी को द्वितीय एवं सिमरन को तृतीय स्थान मिला जबकि रंगोली प्रतियोगिता में सेजल को प्रथम, स्पर्श को द्वितीय एवं माधव को तृतीय स्थान मिला और इसी का सांत्वना पुरस्कार रोशनी, कृष्णकांत एवं निखिल को मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।नीलिमा चौधरी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

 इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से मौसमी पाल, अनीता वर्मा, सुनीता पाल, रश्मि दुबे, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों व विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...