Skip to main content

Etawah News: जीएसटी की दरों में कटौती को प्रधानमंत्री द्वारा दीपावली से पूर्व जनता को दिया गया एक उपहार ।

संवाददाता आशीष कुमार इटावा 

जसवंत नगर। प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री तथा इटावा जनपद के प्रभारी धर्मवीर प्रजापति ने जीएसटी की दरों में कटौती को प्रधानमंत्री द्वारा दीपावली से पूर्व जनता को दिया गया एक उपहार बताया। 

          वे यहां आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री प्रजापति ने कहा कि आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए जीएसटी की दरों को कम किया गया है तथा चार स्लैब से घटाकर दो स्लैब किए गए हैं। हम लोग जगह-जगह लोगों को इस बात की जानकारी भी दे रहे हैं तथा व्यापारियों का सम्मेलन भी कर रहे हैं और उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वे उन वस्तुओं की सूची अपनी दुकान पर लगाए जिन पर जीएसटी कम किया गया है। खास तौर पर दैनिक उपभोक्ता वस्तुएं खाद्य पदार्थ, किचन की वस्तुएं, दवाइयां आदि को कम करके सीधे जनता को लाभ पहुंचाया गया है।

        स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम सब अपने देश की बनी वस्तुओं को ज्यादा खरीदेंगे तो हमारे लोग जिनका श्रम उस उत्पादन से जुड़ा हुआ है उस पर उनका लाभ होगा तथा देश का पैसा देश में रहेगा। पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था तब लोग विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करते थे अपने देश की बनी वस्तुओं को ही खरीदते - पहनते थे देश को उसे स्थिति में लाने के लिए हम सभी को अपने देश में बनी वस्तुओं को खरीदने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होना पड़ेगा। पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का चयनकर प्रदेश सरकार ने हर जिले में उत्पादित प्रमुख उत्पादन को उठाने और उसे देश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए काफी काम किया है और आगे भी करती रहेगी। बाद में उन्होंने एक होटल परिसर में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित किया।

       एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री प्रजापति ने कहा कि नारी उत्थान के लिए जितना कार्य इस सरकार ने किया है उतना कभी नहीं किया गया है हम परिवारों के अंदर भी सामंजस्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे परिवार मजबूत होंगे तो हमारा देश- प्रदेश मजबूत होगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला मंत्री प्रशांत राव चौबे, विवेक शाक्य, राजकमल यादव, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदु एवं संजय मिश्रा, बटेश्वर दयाल प्रजापति, विवेक गुप्ता मोना, सुमित जोशी, श्रेयस मिश्रा, पारस चौरसिया, ध्रुवेश तोमर आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...