Skip to main content

Etawah News: संत दर्शन बड़े ही सौभाग्य से मिलते है: डॉ विश्वपति त्रिवेदी, मानस प्रेमियों से पंडाल में परिवार सहित आने की अपील की

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा :  इटावा महोत्सव में इस बार के 36 वें भव्य मानस सम्मेलन में वृंदावन धाम से पधार रहे भारत के जाने माने संत सनातन ध्वजावाहक श्री अग्रपीठाधीश्वर , मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज अपराह्न 3 बजे से अपने श्रीमुख से पंडाल में उपस्थित मानस प्रेमियों पर राम चरित मानस की कृपा बरसाएंगे। उक्त कार्यक्रम कल दिनांक 24 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7: 30 पर समाप्त होगा ठीक इसी प्रकार से अगले दिन 25 दिसम्बर को भी दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7: 30 तक आयोजित होगा।

आज शास्त्री चौराहा स्थित अपने निज निवास पर उक्त दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए पूर्व सचिव भारत सरकार एवं मानस सम्मेलन के संरक्षक डॉ विश्वपति त्रिवेदी (रिटा.आईएएस) ने बताया कि,हम सभी जनपद इटावा वासियों का यह परम सौभाग्य है कि,भारत के इतने बड़े पूज्यनीय संत की देववाणी को सुनने का हमें अवसर प्राप्त होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि,इस भव्य मानस सम्मेलन में सहभागिता के लिए दूर दूर से भक्तगण कल 24 दिसंबर को नुमाइश पंडाल पहुंच रहे है एवं मानस सम्मेलन आने वाले सभी भक्तगणों के ठीक से बैठने के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी आयोजक मंडल द्वारा की जा रही है।


सम्मेलन के संयोजक संजीव अग्रवाल (एफसीए) ने बताया कि, इस बार हम सभी का यह सौभाग्य है कि हम मानस सम्मेलन के माध्यम से परमपूज्य गुरुदेव की दिव्य वाणी का मधुर रसपान कर सकेंगे। उन्हों सभी जनपद वासियों से कल दोपहर ढाई बजे तक नुमाइश पंडाल में अपने इष्ट मित्रों और परिवार के सभी सदस्यों सहित पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी भक्तों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है जिसमें जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,मीडिया बंधुओं सहित जनपद की विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं जैसे सेवा भारती,भारत विकास परिषद,लायंस क्लब इटावा,जॉइंट्स क्लब इटावा,ओशन इटावा सहित अन्य विशिष्ट समाजसेवियों और मानस के कई सैकड़ा सेवादारों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए दिन रात जुटे सभी सहयोगियों का विशेष आभार प्रकट किया है।

आज आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक मंडल से जुड़े विशिष्ट सदस्यों में विशेष रूप से डॉ कुश चतुर्वेदी,ओम नारायण शुक्ला,श्रीमती सुनीता दीक्षित,एड0 शैलेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...