Skip to main content

बिग बॉस प्रतिभागी व देश के चर्चित यूट्यूबर मृदुल तिवारी व नितिन पहुँचे सैफई

संवाददाता आशीष कुमार

सैफई ( इटावा) देश के चर्चित यूट्यूबर, कॉमेडियन एवं लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी मृदुल का आज सैफई आगमन हुआ। उनके सैफई पहुँचते ही स्थानीय मीडिया जगत और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह के आवास पर मृदुल का उनके साथी कलाकार  नितिन के साथ जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा, जिला महासचिव सुशील कांत, जिला सचिव पंकज राठौर, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सोनू यादव  सहित कई गणमान्य लोगों ने मृदुल को फूल-मालाओं से सम्मानित किया  बड़ी संख्या में युवाओं ने मृदुल नितिन से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी ली। 

मृदुल तिवारी और नितिन, मस्तानी की जोड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने अनोखे और देसी अंदाज़ के कॉमेडी वीडियो के लिए देश भर में चर्चित है। उनके वीडियो युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं और करोड़ो लोग उन्हें फॉलो करते हैं। आम जीवन से जुड़े मुद्दों को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत करने की उनकी शैली ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। मृदुल बीते वर्ष चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, शो के दौरान उन्हे  साजिश के तहत बाहर कर दिए जाने का मामला भी काफी चर्चा में रहा। इसके बावजूद मृदुल ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने हुनर के दम पर लगातार आगे बढ़ते रहे। उनके प्रशंसकों का मानना है कि शो से बाहर होने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई, बल्कि और बढ़ी है।

इस मौके पर मृदुल ने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की। मृदुल व नितिन के सुघर सिंह पत्रकार सैफई के आवास पर आगमन को लेकर क्षेत्र में दिन भर चर्चा बनी रही और यह मुलाकात स्थानीय युवाओं व मीडिया जगत के लिए खास प्रेरणास्रोत साबित हुई।

पूरी तरह कार्यक्रम को रखा गया गोपनीय 

देश के चर्चित यूटूबर मृदुल व नितिन के सैफई आगमन का प्रोग्राम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया, वह नितिन व अपने मित्रों के साथ सैफई पहुँचे और सुघर सिंह पत्रकार के आवास पर रुके और नोयडा चले गए। सुघर सिंह पत्रकार ने बताया कि कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था क्यों कि मृदुल इतने चर्चित है कि अगर लोगों को जानकारी हो जाती तो हजारों लोग आ जाते, इसलिये प्रोग्राम को गोपनीय रखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।