Skip to main content

Etawah News: सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी सामाजिक बराबरी की राह दिखाता है: संजीव शाक्य

संवाददाता: आशीष कुमार 

इटावा: देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला इटावा के शहीद स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि “सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित जिला महासचिव इकरार अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ भी निर्भीक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि “आज जरूरत है कि सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने दलित विरोधी योगी सरकार के ख़िलाफ़ और समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज और शोषित और वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ही कुछ समय पहले 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा' निकाली थी। आम आदमी पार्टी सावित्रीबाई फुले के सपनों के समाज के निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आगे भी संघर्ष करती रहेगी।”

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंकुर कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। उन्होंने कहा कि “महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज जब शिक्षा महंगी और असमान होती जा रही है, तब फुले जी के विचार हमें एक समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”


कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने आह्वान किया कि माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए। इस श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी के रूप में संजीव शाक्य जिला अध्यक्ष इकरार अहमद जिला महासचिव अंकुर कुमार जिला उपाध्यक्ष भजनलाल जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष एजाज मोहम्मद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अशोक कुमार विधानसभा अध्यक्ष भरथना, गिरिजेश कुमार जिला सचिव, अवनीश कुमार जिला सचिव, विक्रम सिंह, केपी सिंह शाक्य,जावर सिंह,तुलाराम, गुरचरण सिंह,राजेश शाक्य, प्रवीण कुमार, अनीता गौतम, डॉक्टर एस के शाक्य, रविकांत सिंह, प्रमोद कुमार, लाखन सिंह, बालभ्यासी शाक्य,राम प्रकाश, रामधन शाक्य,सत्य प्रकाश, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...