Skip to main content

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार 

इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहित को सर्वोपरि रखें तथा अपनी लेखनी से सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें।

विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने कहा कि “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यदि यह स्तंभ मजबूत रहेगा, तो समाज और राष्ट्र भी सशक्त रहेगा।” उन्होंने संगठन द्वारा पत्रकारों को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज की आवाज़ होता है। जो पीड़ा आम जनता नहीं कह पाती, उसे पत्रकार अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से सामने लाता है।”उन्होंने संगठन को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी और कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐसे संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार ने कहा कि “इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। आज पत्रकार अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों को संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में पत्रकारिता करनी चाहिए। पंडित सुशील कुमार ने आश्वासन दिया कि संगठन हर पत्रकार के साथ खड़ा है और भविष्य में पत्रकारों के हित में कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।


कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों को परिचय पत्र व नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकार मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी, वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास, अतुल वी.एन चतुर्वेदी, अमित मिश्रा, विष्णु राठौर, करन यादव, विनीत कुमार, असित यादव, अनिल चौधरी, रघुवीर यादव, इदरीश, कुलदीप, रवि कुमार, को माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, प्रदेश महासचिव मसूद तैमूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मु० आमीन भाई, कानपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पराज, मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी, जिला महिला विंग विनीता यादव, जिला उपाध्यक्ष सत्य नारायण राजपूत, कुलदीप कश्यप, पंकज राठौर जिला सचिव, राजपाल, इमरान, राजू कुशवाहा, अतुल यादव, करुणा निधि, इमरान खान, जिला महासचिव सुशील कांत, मनोज कुमार, आशीष कुमार, आकाश जौहरी, पुष्पराज चौहान, राजवीर सिंह, बंटू शर्मा, ब्रजमोहन सिंह, शिवम गोस्वामी, रजनीश कुमार, एम वर्मा, समेत लगभग एक सैकड़ा पत्रकारों को परिचय पत्र व नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा पुष्पहार पहनाकर, मोमेंटो देकर, सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम का समापन शपथग्रहण के साथ राष्ट्रहित और पत्रकार एकता के संकल्प के साथ किया गया।को

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...